Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


प्रथम प्रयास में FMGE उत्तीर्ण कर सोमेन्द्र जायसवाल ने बढ़ाया कवर्धा का गौरव

कवर्धा,असल बात कवर्धा। जिले के होनहार युवा सोमेन्द्र जायसवाल, श्री धन्ना राम जायसवाल के सुपुत्र, ने Foreign Medical Graduate Examination (FM...

Also Read

कवर्धा,असल बात


कवर्धा। जिले के होनहार युवा सोमेन्द्र जायसवाल, श्री धन्ना राम जायसवाल के सुपुत्र, ने Foreign Medical Graduate Examination (FMGE) को प्रथम प्रयास में 187 अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे परिवार एवं क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।


इस सफलता के पीछे सोमेन्द्र की कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के साथ-साथ माता-पिता के आशीर्वाद एवं उनके बड़े भाई का अथक परिश्रम, त्याग, मार्गदर्शन और अटूट विश्वास भी शामिल है। बड़े भाई ने हर परिस्थिति में उनका मनोबल बढ़ाया और उनके सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह सफलता पूरे परिवार के संघर्ष, समर्पण और एक-दूसरे पर विश्वास का सुंदर उदाहरण है।


परिवार, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने सोमेन्द्र को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल चिकित्सकीय जीवन की कामना की है।


सोमेन्द्र जायसवाल का संदेश:-


“सपने देखने से मंज़िल नहीं मिलती, उन्हें सच करने के लिए हर दिन खुद को अपनी सीमाओं से आगे बढ़ाना पड़ता है। मेहनत, अनुशासन और निरंतरता ही सफलता की असली पहचान हैं।”

असल बात,न्यूज