Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कलेक्टर ने कोपाबेड़ा शासकीय उद्यान रोपणी का किया निरीक्षण, आधुनिकीकरण एवं उच्च गुणवत्ता पौध उत्पादन पर दिया जोर

कोण्डागांव,  असल बात News 10 जुलाई 2026 कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने गुरुवार को कोपाबेड़ा स्थित शासकीय उद्यान रोपणी का निरीक्षण किया।...

Also Read




कोण्डागांव, 

असल बात News

10 जुलाई 2026

कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने गुरुवार को कोपाबेड़ा स्थित शासकीय उद्यान रोपणी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रोपणी का भ्रमण कर उद्यानिकी विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा रोपणी को आधुनिक संसाधनों के साथ चरणबद्ध तरीके से आधुनिकीकरण करने के निर्देश दिए।


कलेक्टर ने रोपणी में उपलब्ध विभिन्न उद्यानिकी फसलों का अलग-अलग श्रेणीकरण कर उन्हें व्यवस्थित रूप से विकसित करने के निर्देश दिए, ताकि कृषकों एवं आमजन को विभिन्न प्रजातियों की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सके। उन्होंने ड्रैगन फ्रूट तथा आम की नवीनतम उन्नत किस्मों की आधुनिक खेती के प्रदर्शन (फ्रंटलाइन डेमोन्स्ट्रेशन) स्थापित करने पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने जिले के किसानों को सब्जी वर्गीय फसलों के उच्च गुणवत्ता वाले पौधे उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रोपणी में आवश्यक संरचनाओं के विकास के निर्देश दिए। साथ ही किसानों को उचित मूल्य पर गुणवत्तायुक्त सीडलिंग सहजता से उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।


कलेक्टर ने रोपणी परिसर के समग्र सौंदर्यीकरण के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को दिए, ताकि यह रोपणी किसानों के लिए एक आदर्श प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन केंद्र के रूप में विकसित हो सके।


निरीक्षण के दौरान प्रभारी सहायक संचालक उद्यानिकी श्रीमती करूणा कश्यप, रोपणी प्रभारी श्री लोकेश्वर प्रसाद सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।