Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सेंट थॉमस महाविद्यालय में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण

भिलाई . असल बात news.   सेंट थॉमस महाविद्यालय, भिलाई के एनसीसी इकाई एवं हिंदी विभाग द्वारा संयुक्त रूप से पर्यावरण अनुकूल “एक पेड़ माँ के नाम...

Also Read

भिलाई .

असल बात news.  

सेंट थॉमस महाविद्यालय, भिलाई के एनसीसी इकाई एवं हिंदी विभाग द्वारा संयुक्त रूप से पर्यावरण अनुकूल “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर मे फलदार एवं छायादार पौधे लगाकर वृक्षारोपण किया गया। 

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रशासक रेवरेंट फादर डॉ. पी . एस. वर्गीस ने  इस कार्यक्रम की सराहना की। इस अवसर पर सेंट थॉमस महाविद्यालय, भिलाई की प्राचार्य डॉ. शाइनी मेंडोंस ने एनसीसी कैडेटों एवं उपस्थित छात्र - छात्राओ के साथ मिलकर  वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न किया। उन्होंने अपने उद्बोधन मे कहा की पर्यावरण को हरा-भरा बनाए रखने हेतु  'एक पेड़  माँ के नाम' जैसे  अभियान चलाये जा रहे हैं, जो हमारी मातृभूमि और प्रकृति के प्रति आदर  और समर्पण को दर्शाता है।  माँ और प्रकृति, दोनों ही जीवन का मूल आधार है , एक पेड़ माँ के नाम का हिस्सा बने और पेड़ लगाकर  पर्यावरण को अनुकूल बनाए रखे। 

इस अवसर पर  महाविद्यालय की  अधिष्ठाता एवं मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ.देबजानी मुखर्जी भी उपस्थित रही. उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण को हरा भरा रखने के लिए आवश्यक है,बल्कि वन और पेड़, भूजल स्तर को बढ़ाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।कार्यक्रम मे महाविद्यालय की एनसीसी अधिकारी  एवं हिंदी  विभागाध्यक्ष कैप्टन (डॉ.) सुरेखा जवादे भी उपस्थित रही. उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए सभी  एनसीसी कैडेटों एवं छात्र - छात्राओ को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। 

इस अवसर पर महाविद्यालय के हिंदी विभाग  की सहायक प्राध्यापिका डॉ. रूपा श्रीवास्तव, क्रीड़ा अधिकारी श्री के. एन. वर्मा, लेफ्टिनेंट संतोष यादव एवं  एनसीसी कैडेट्स और  विद्यार्थी गण  उपस्थित थे।