Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुपेला-कोसा नगर का उग्र प्रदर्शन; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

भिलाई . असल बात news. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुपेला-कोसा नगर के द्वारा परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरुद्ध यहां उग्र प्रदर्शन किया गया तथा शि...

Also Read

भिलाई .

असल बात news.

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुपेला-कोसा नगर के द्वारा परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरुद्ध यहां उग्र प्रदर्शन किया गया तथा शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की गई.

राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में लगातार हो रही अनियमितताओं और व्यवस्थागत विफलताओं के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुपेला-कोसा नगर द्वारा ब्लॉक स्तरीय विशाल विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। यह ऐतिहासिक प्रदर्शन जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मुकेश चंद्राकर के मुख्य आतिथ्य एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री नरसिंह नाथ के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आक्रोशित युवा शामिल हुए।

 प्रदर्शन में श्री मुकेश चंद्राकर ने भाजपा सरकार की नीतियों को युवा विरोधी बताते हुए मुख्य रूप से केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा, "केंद्र सरकार की विफलता के कारण आज देश का युवा सड़कों पर उतरने को मजबूर है। परीक्षा प्रणालियों में जिस तरह की भारी अनियमितताएं और धांधली सामने आई है, उसने देश की साख को पूरी दुनिया में गिराया है। यह केवल एक परीक्षा का मामला नहीं है, बल्कि देश के करोड़ों होनहार युवाओं के सपनों की हत्या है। कांग्रेस पार्टी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी और युवाओं को न्याय दिलाने के लिए सड़क से लेकर संसद तक इस लड़ाई को लड़ा जाएगा।

कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ता ब्लॉक अध्यक्ष श्री नरसिंह नाथ ने कहा, "इस घोर प्रशासनिक और व्यवस्थागत विफलता की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।" उन्होंने आगे मांग की कि इस अति-संवेदनशील और ज्वलंत मुद्दे पर केंद्र सरकार अपनी चुप्पी तोड़े और संसद में बिना किसी देरी के तत्काल विशेष चर्चा आयोजित की जाए।छात्रों पर दर्ज दमनकारी एफआईआर वापस लेने की चेतावनी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने नई दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ आवाज उठाने वाले निर्दोष छात्रों और युवाओं पर हुए पुलिसिया दमन की कड़े शब्दों में निंदा की। 

नेताओं ने चेतावनी दी कि अपने अधिकारों और भविष्य के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ केंद्र सरकार के इशारे पर पुलिस ने जो एफआईआर और आपराधिक मामले दर्ज किए हैं, वे पूरी तरह से अलोकतांत्रिक हैं। कांग्रेस पार्टी के द्वारा मांग की गई है कि छात्रों के खिलाफ दर्ज सभी झूठे मुकदमों को तुरंत बिना किसी शर्त के वापस लिया जाए। विरोध प्रदर्शन के अंत में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा  तीन ज्वलंत मांगों को रेखांकित किया गया है केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान का तत्काल इस्तीफा या बर्खास्तगी।परीक्षा प्रणालियों की विफलता और अनियमितताओं पर संसद के चालू सत्र में तत्काल विशेष चर्चा।नई दिल्ली व अन्य स्थानों पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों और आंदोलनकारियों पर दर्ज सभी एफआईआर व आपराधिक मामलों को बिना शर्त तुरंत वापस लेना।

वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में इस ब्लॉक स्तरीय प्रदर्शन में श्री गिरवर बंटी साहू( सभापति न.पा.नि. भि.), एमआईसी सदस्य श्री संदीप निरंकारी केशव चौबे ,आदित्य सिंह, चंद्रशेखर गवई, गिरी राव, मोहम्मद रफीक, रविंदर सिंह, फारुख खान, शिव साहू ,संजीव अर्नाल्ड ,हुसैन सिद्दीकी, प्रभाकर जन बंधु ,उमाशंकर साहू ,अमित जैन, शोएब मो. खान, लादूराम सिन्हा, राजेश यादव, राजकुमार चौधरी ,अमित सिंह, किशन यादव,  पिंकी वर्मा, जागेश्वरी साहू, बंटू शर्मा, वासु पांडे, दानवीर देवांगन, अमर साहू, दीपक भाटिया, नरेंद्र पिपरोल, दुर्गा साहू ,भिमान दास, सुशील साहू, कन्हैया चूरहे , अंजलि भवते ,मनीष शुक्ला, दिनेश वासनिक ,गोविंद कोसले, विष्णु बारले, शशिकांत साहू, आजाद अली अंसारी संदीप कुमार ,प्रमोद यादव ,बेलाराम साहू, सूयश साहू, परमानंद चंदेल, राजेंद्र महिलांग  सुपेला-कोसा नगर क्षेत्र के समस्त वरिष्ठ कांग्रेस नेता, निगम पार्षद, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई (NSUI) के पदाधिकारी तथा सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिक एवं छात्र उपस्थित थे। सभी ने एक सुर में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और छात्रों को न्याय मिलने तक आंदोलन को और उग्र करने का संकल्प लिया।