Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सीईओ जिला पंचायत ने विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण वीबी-जी राम जी, प्रधानमंत्री आवास एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के कार्यों का लिया जायजा

कोण्डागांव,  असल बात News 03 जुलाई 2026 जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई ने शुक्रवार को जिले के विभिन्न ग्रामीण विकास ...

Also Read



कोण्डागांव, 

असल बात News

03 जुलाई 2026

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई ने शुक्रवार को जिले के विभिन्न ग्रामीण विकास कार्यों का सघन निरीक्षण कर उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान श्री भोई ने जनपद पंचायत कोण्डागांव, माकड़ी एवं फरसगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत लंजोड़ा, जुगानी कलार, बालोंड, चिलपुटी एवं सितली का दौरा किया। उन्होंने वीबी-जी राम जी अभियान के अंतर्गत संचालित तालाब गहरीकरण, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) भवन निर्माण तथा ग्राम पंचायत भवन निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति का अवलोकन किया। उन्होंने सभी कार्य स्वीकृत प्राक्कलन एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत निर्माणाधीन एवं प्रगतिरत आवासों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं मैदानी अमले को आवास निर्माण कार्यों में तेजी लाने, गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की ग्रामीण विकास योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचना चाहिए।

इसके उपरांत श्री भोई ने जनपद पंचायत फरसगांव कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वीबी-जी राम जी अभियान के अंतर्गत मस्टर रोल जनरेशन की प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को डिजिटल प्रक्रियाओं का प्रभावी पालन सुनिश्चित करते हुए योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सहायक परियोजना अधिकारी (वीबी-जी राम जी), संबंधित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक अभियंता, आवास कार्यक्रम अधिकारी, विकासखंड समन्वयक, तकनीकी सहायक, संबंधित ग्राम पंचायतों के सचिव, सरपंच, रोजगार सहायक एवं अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।