Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


प्रियांक मिश्रा ने कास्य पदक पर लगाया निशाना

  भिलाई . असल बात news.   दक्षिण अफ्रीका में  4 से 12 जुलाई  तक खेले जा रहे विश्व स्तरीय एशिया, पेसिफिक, अंतरराष्ट्रीय (माहिल एवं पुरुष) पाव...

Also Read

 



भिलाई .

असल बात news.  

दक्षिण अफ्रीका में  4 से 12 जुलाई  तक खेले जा रहे विश्व स्तरीय एशिया, पेसिफिक, अंतरराष्ट्रीय (माहिल एवं पुरुष) पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के दूसरे दौर की क्लासिक (UNEQUIPPED) प्रतियोगिता में शनिवार दिनांक 11 जुलाई को 93 किलोग्राम भार वर्ग में 525 किलो लिफ्ट करते हुए  ने भारत के लिए कांस्य पदक जीता है ।

ज्ञात हो कि प्रियांक ने इस टूर्नामेंट के प्रथम चरण में दिनांक 7 जुलाई को इक्विप्ड केटेगरी में पहला स्वर्ण पदक जीतने में कामयाबी हासिल की थी किंतु इस बार प्रियांक को कास्य पदक से संतोष करना पड़ा । उल्लेखनीय है कि बिलासपुर के खिलाड़ी प्रियांक मिश्रा की यह पहली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता है जिसमें इन्होंने पदक जीता है.

प्रियांक मिश्रा ने इस अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में प्राप्त सफलता के लिए अपने कोच आसिफ़ अली और भारतीय टीम के कोच श्री कृष्णा साहू का विशेष रूप आभार व्यक्त किया जिनके कारण वे आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं । इस प्रतियोगिता की तैयारी के लिए अभ्यास कराने और हौसला बढ़ाने वाले खिलाड़ी साथियों का आभार प्रकट किया है ।

उन्होंने पावरलिफ्टिंग इंडिया के अध्यक्ष श्री सतीश कुमार कुदरीली, जनरल सेक्रेटरी श्री पीजे जोसफ (अर्जुन अवार्डी) का भी विशेष रूप से आभार व्यक्त किया जिन्होंने भारतीय टीम में स्थान दिया है । छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक श्री जी सुरेश (बाबे), श्री इंद्रजीत सिंह (छोटू), श्री कैलाश जैन बरमेचा (अध्यक्ष-सीजीपीएलए), सहित समस्त पदाधिकारियों धन्यवाद ज्ञापित किया गया है ।

प्रियांक मिश्रा ने इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आर्थिक मदद करने वाले बिलासपुर के सहयोगियों तथा छत्तीसगढ़ शासन का विशेष आभार व्यक्त किया है ।

12 जुलाई को प्रतियोगिता के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी अमान शुक्ला 120 किलो वजन वर्ग में क्लासिक पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में भारतीय टीम के आख़िरी खिलाड़ी के रूप में अपनी दावेदारी पेश करेंगे जिसमे पदक जीतने की उम्मीद की जा रही है ।