भिलाई,दुर्ग . असल बात news. यहां कुम्हारी के कुगदा रेलवे क्रॉसिंग से कुछ आगे एक युवक ट्रेन से कट गया. घटना में युवक को गंभीर चोटें आई है. उ...
भिलाई,दुर्ग .
असल बात news.
यहां कुम्हारी के कुगदा रेलवे क्रॉसिंग से कुछ आगे एक युवक ट्रेन से कट गया. घटना में युवक को गंभीर चोटें आई है. उसे अस्पताल पहुंचाया गया है. इस घटना के चलते इस लाइन पर कई ट्रेन एक घंटे से अधिक समय देर हो गई.
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना लगभग 8:30 बजे की है.रायपुर से डोंगरगढ़ की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में उक्त युवक आ गया. कुछ लोगों का कहना है कि युवक ट्रेन की पटरियों पर लेटा हुआ था और शायद आत्महत्या करना चाहता था.ट्रेन के तेज हॉर्न की आवाज सुनकर भी वह उठा नहीं.वहीं कुछ लोग आशंका जाहिर कर रहे हैं कि कहीं युवक को चोटिल कर तो पटरियों पर नहीं फेंक दिया था.फिलहाल इस घटना के बारे में अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है.कुछ लोगों ने यह भी बताया कि शाम ढलते--ढलते यह क्षेत्र नशे के बड़े अड्डे के रूप में बदलता जाता है.और यहां अपराधिक गतिविधियां बढ़ने लगती हैं.
समाचार लिखे जाने तक स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है. युवक को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है.



"
"
" alt="" />
" alt="" />


