Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने से दिव्यांग हितग्राही को मिली नई राह

कोण्डागांव, असल बात News  15 जुलाई 2026  शासन की दिव्यांगजन कल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत जिले के पात्र दिव्यांगजनों को सहायक...

Also Read




कोण्डागांव,

असल बात News

 15 जुलाई 2026

 शासन की दिव्यांगजन कल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत जिले के पात्र दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।


इसी क्रम में विकासखंड कोण्डागांव के ग्राम मसोरा निवासी मेहत्तर चक्रधारी, पिता शिवचंद चक्रधारी, जिन्हें 70 प्रतिशत अस्थिबाधित दिव्यांगता है, को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान की गई।


मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने से अब मेहत्तर चक्रधारी के लिए आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुगम हो गया है। इससे उन्हें दैनिक कार्यों के साथ-साथ सामाजिक एवं अन्य आवश्यक गतिविधियों में भी आसानी होगी। यह सहायक उपकरण उनके आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


मेहत्तर चक्रधारी ने मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने के लिए शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सुविधा से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है और अब वे अपने आवश्यक कार्य अधिक सहजता से कर पायेंगे।