Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


दो साल से लंबित भुगतान के विरोध में ठेकेदार सड़कों पर, विधानसभा घेराव के दौरान अर्धनग्न प्रदर्शन

  रायपुर । लंबित भुगतान की मांग को लेकर आज छत्तीसगढ़ कांट्रेक्टर एसोसिएशन ने विधानसभा घेराव के लिए मार्च निकाला। बड़ी संख्या में पहुंचे ठेके...

Also Read

 रायपुर। लंबित भुगतान की मांग को लेकर आज छत्तीसगढ़ कांट्रेक्टर एसोसिएशन ने विधानसभा घेराव के लिए मार्च निकाला। बड़ी संख्या में पहुंचे ठेकेदारों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कई ठेकेदारों ने अपनी शर्ट उतारकर अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया और सरकार का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकर्षित करने की कोशिश की।




डेमोग्राफ़िक्स

 

प्रदर्शन कर रहे ठेकेदारों का कहना है कि जल जीवन मिशन के तहत किए गए कार्यों का भुगतान पिछले दो वर्षों से लंबित है। उनका आरोप है कि समय पर भुगतान नहीं मिलने के कारण वे गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। मजदूरों का भुगतान, सामग्री सप्लायरों का बकाया और बैंक की किस्तें चुकाना मुश्किल हो गया है।

ठेकेदारों ने मांग की कि सरकार कार्य की प्रगति के अनुसार किस्तों में भुगतान की व्यवस्था लागू करे, ताकि निर्माण कार्य प्रभावित न हो और ठेकेदारों पर आर्थिक बोझ कम हो। उनका कहना है कि भुगतान में लगातार हो रही देरी से कई परियोजनाओं की गति भी प्रभावित हो रही है।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो वे आंदोलन को और उग्र करेंगे। विधानसभा घेराव को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया और प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए।