कोंडागांव, असल बात News 03 जुलाई 2026 मामले संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 25.06.2026 को प्रार्थी बोटी राम कोर्राम पिता स...
कोंडागांव,
असल बात News
03 जुलाई 2026
मामले संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 25.06.2026 को प्रार्थी बोटी राम कोर्राम पिता स्व. सोनसाय नाग उम्र 60 वर्ष साकिन तिलियाबेडा थाना अनंतपुर ने थाना आकर लिखित आवेदन पेश किया कि इसकी नाबालिक बालिका उम्र 17 वर्ष 11 माह 17 दिन के द्वारा दिनांक 22.06.2025 को घर से बिना बताये कहीं चली गई है। आसपास रिस्तेदारों में पता तलाश किया कहीं पता नही चला प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना अनंतपुर में गुम इंसान क्रमांक 10/2026 एवं अपराध क्रमांक 21/2026 धारा 137(2) बीएनएस कायम कर जांच पतासाजी/ विवेचना कार्यवाही में लिया गया था।
कार्यवाही - मामले की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री पंकज चंद्रा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री कपिल चंद्रा के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या.) कोंडागांव श्रीमति स्निग्धा सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी अनंतपुर के निर्देश पर सहायक उप निरीक्षक राम रतन मरकाम के हमराह गुम बालिका की पता साजी की जा रही थी गुम बालिका के पता साजी दौरान मुखबीर सूचना मिला कि गुम बालिका महेन्द्र क्लाथ स्टोर कोण्डागांव जिला कोण्डागांव में काम करने पर थाना अनंतपुर से सउनि. रामरतन मरकाम के नेतृत्व में टीम गठित कर परिजन पिता बोटी राम कोर्राम एवं परिजन के साथ कोण्डागांव रवाना हुआ था। कोण्डागांव पहुंचकर थाना कोण्डागांव के महिला प्रधान आरक्षक 276 आशो मरकाम एवं परिजनो के साथ मिलकर पता तलाश कर गुम बालिका को आज दिनांक 02.07.2026 को महेन्द्र क्लाथ स्टोर कोण्डागांव जिला कोण्डागांव से बरामद कर गवाहों के समक्ष दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया गया। गुम बालिका के माता-पिता,परिवार व क्षेत्र के ग्रामीण अनंतपुर पुलिस की कार्यवाही से काफी प्रभावित हुए है एवं थाना अनंतपुर पुलिस की सराहना कर रहें है।
प्रमुख योगदान-
सउनि. रामरतन मरकाम थाना अनंतपुर
प्रधान आर-236 भूपेन्द्र मरकाम थाना अनंतपुर
प्रधान आर-239 भावेश मंडावी थाना अनंतपुर
महिला प्रधान आर.-276 आशो मरकाम थाना सिटी कोण्डागांव की प्रमुख भूमिका रही।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


