भिलाई . असल बात news. विश्व पेपर बैग दिवस के अवसर पर सेंट थॉमस महाविद्यालय, भिलाई की एनसीसी इकाई एवं हिंदी विभाग द्वारा संयुक्त रूप से ...
भिलाई .
असल बात news.
विश्व पेपर बैग दिवस के अवसर पर सेंट थॉमस महाविद्यालय, भिलाई की एनसीसी इकाई एवं हिंदी विभाग द्वारा संयुक्त रूप से पर्यावरण-अनुकूल पेपर बैग के उपयोग को बढ़ावा देने तथा एकल-उपयोग (सिंगल-यूज़) प्लास्टिक के प्रयोग को हतोत्साहित करने के उद्देश्य से एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रशासक रेवरेंट फादर डॉ. पी. एस. वर्गीस ने पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक के स्थान पर पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए सभी से पर्यावरण की रक्षा के लिए सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया| महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शाइनी मेंडोंस ने अपने संबोधन में युवाओं के बीच सतत विकास एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से ऐसे जन-जागरूकता अभियानों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया। कार्यक्रम के अंतर्गत रुआबांधा क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें एनसीसी कैडेट्स एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा पर्यावरण-अनुकूल पेपर बैग अपनाने का संदेश आमजन तक पहुँचाया।
इस पहल के माध्यम से एनसीसी कैडेट्स एवं विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाते हुए सतत जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया तथा सभी को स्वच्छ, हरित एवं प्लास्टिक-मुक्त भविष्य के निर्माण में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉ. सुरेखा जवादे, लेफ्टिनेंट संतोष यादव, एनसीसी कैडेट्स एवं महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित थे।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


