कोंडागांव, असल बात News 08 जुलाई 2026 जिला खाद्य अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया है कि जिले में संचालित पेट्रोल पंपों में जिला प्रशासन द्वारा...
कोंडागांव,
असल बात News
08 जुलाई 2026
जिला खाद्य अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया है कि जिले में संचालित पेट्रोल पंपों में जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं और कृषकों को आवश्यकतानुसार पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल-डीजल उपलब्ध हो सके। जिला प्रशासन द्वारा ऑयल कंपनियों से निरंतर समन्वय बनाकर पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जा रही है, जिसके फलस्वरूप जिले में स्थापित 38 पेट्रोल पंपों में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल-डीजल उपलब्ध है। उपभोक्ता एवं कृषक अपनी आवश्कतानुसार पेट्रोल पंपो से पेट्रोल-डीजल प्राप्त कर रहे है।
जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील गयी है कि किसी भी भ्रामक समाचार में आकर आवश्यक रूप से पेट्रोल-डीजल का अनाधिकृत स्टॉक जमा कर न रखे। आवश्यकता अनुरूप ही पेट्रोल-डीजल कय करें।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


