Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


डॉ. संतोष राय के रोटरी क्लब स्टील सिटी भिलाई के अध्यक्ष बनने पर नगर मंत्री एबीवीपी आकाश कुमार साहू ने दी शुभकामनाएँ

कवर्धा,असल बात भिलाई। वाणिज्य शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले डॉ. संतोष राय के रोटरी क्लब स्टील सिटी, भिलाई के अध्यक्ष पद...

Also Read

कवर्धा,असल बात



भिलाई। वाणिज्य शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले डॉ. संतोष राय के रोटरी क्लब स्टील सिटी, भिलाई के अध्यक्ष पद पर मनोनीत होने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के नगर मंत्री आकाश कुमार साहू ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।


इस अवसर पर आकाश कुमार साहू ने डॉ. राय का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया तथा प्रेरणास्वरूप स्वामी विवेकानंद जी की पुस्तक भेंट की। उन्होंने कहा कि डॉ. संतोष राय का व्यक्तित्व शिक्षा, सामाजिक सेवा एवं युवा मार्गदर्शन का उत्कृष्ट उदाहरण है। उनके नेतृत्व में रोटरी क्लब स्टील सिटी, भिलाई समाजसेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याण के क्षेत्रों में नए आयाम स्थापित करेगा।


आकाश कुमार साहू ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. राय अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं सेवा भाव से क्लब को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँगे तथा समाजहित के अनेक प्रभावी कार्यों का सफलतापूर्वक संचालन करेंगे।

असल बात,न्यूज