कोंडागांव, असल बात News 17 जुलाई 2026 कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार जिला परिवहन कार्यालय कोण्डागांव में बैठक का ...
कोंडागांव,
असल बात News
17 जुलाई 2026
कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार जिला परिवहन कार्यालय कोण्डागांव में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें समस्त बस संचालक एवं उनके प्रतिनिधियों व ऑटो चालक संघ के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक में बसों के संचालको को निर्देशित किया गया कि शहर के भीतर निर्धारित स्टॉपेज पर ही बसों को रोकना सुनिश्चित करने व अनाधिकृत स्थानों पर बसों के ठहराव पर रोक लगाने, यात्रियों की सुविधा एवं सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं करने तथा संबंधित विभागो के मध्य समन्वय स्थापित करने पर विस्तृत चर्चा कर निर्देशित किया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि निर्धारित बस स्टॉपेज मर्दापाल चौक, बंधा गार्डन, गांधी चौक व रायपुर नाका के पास ही बसों को रोका जाए शहर के भीतर अन्य किसी स्थान पर बसों के रोक कर सवारी उतारने / चढाने का कार्य नही किया जायेगा व नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्व नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
बैठक में मुख्यरुप से जिला परिवहन अधिकारी श्री रामकुमार ध्रुव, थाना कोतवाली प्रभारी, कोण्डागांव श्री सौरभ उपाध्याय, यातायात प्रभारी श्री मुकेश जोशी वा नगर पालिका कोण्डागांव से श्री अशोक साहू उपस्थित रहे।



"
"
" alt="" />
" alt="" />


