भिलाई . असल बात news. स्लॉटर हाउस के पास सुपेला में सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर आम लोगों डराने -धमकाने भय का वातावरण पैदा कर...
भिलाई .
असल बात news.
स्लॉटर हाउस के पास सुपेला में सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर आम लोगों डराने -धमकाने भय का वातावरण पैदा करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।आरोपियों के कब्जे से दो अलग-अलग धारदार हथियार बरामद कर आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।आरोपियों के विरुद्ध धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सुपेला पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि स्लॉटर हाउस, सुपेला के पास दो व्यक्ति अपने-अपने हाथों में धारदार हथियार लेकर आने-जाने वाले आम नागरिकों एवं कचरा फेंकने वाले लोगों को हथियार लहराकर डरा-धमका रहे हैं।
सूचना पर थाना सुपेला पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा दोनों संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की गई। आरोपियों ने अपना नाम एस. जोसवा राज एवं बी. डेविड बताया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से एक बड़ा धारदार हथियार एवं एक चापड़ बरामद हुआ, जिन्हें विधिवत जप्त किया गया।
आरोपियों का कृत्य धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत दंडनीय पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
आरोपी का नाम
1. एस. जोसवा राज, उम्र 22 वर्ष, निवासी कृष्णा नगर, सुपेला।
2. बी. डेविड, उम्र 30 वर्ष, निवासी तेलगु पारा, सेक्टर-06, भिलाई।
जप्त सामग्री :
1. एक बड़ा धारदार हथियार।
2. एक चापड़
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक एस. एन. सिंह, आरक्षक रमेश पाण्डेय, हिरेन्द्र निषाद, किशोर कुमार भगत एवं प्रदीप सिंह की भूमिका रही।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


