Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


विधायक सुश्री लता उसेंडी ने मसौरा में 46 छात्राओं को वितरित की निःशुल्क साइकिल

कोंडागांव,  असल बात News 27 जुलाई 2026 ग्राम मसौरा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित निःशुल्क साइकिल वितरण समारोह में बस्तर व...

Also Read






कोंडागांव, 

असल बात News

27 जुलाई 2026

ग्राम मसौरा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित निःशुल्क साइकिल वितरण समारोह में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय की 46 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने तथा मन लगाकर पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान विधायक सुश्री उसेंडी ने विद्यालय के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ भी दिलाई।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुश्री लता उसेंडी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत देशभर में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से पौधरोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए पौधरोपण स्थलों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा वर्षा जल के संरक्षण के लिए भी लोगों को जागरूक किया।


विधायक सुश्री उसेंडी ने मसौरा में पर्यटन विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि इन विकास कार्यों से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ाई करें, अच्छे संस्कारों के साथ बेहतर नागरिक बनें और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपना योगदान दें।


इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष कोंडागांव श्रीमती रीता सोरी, जिला पंचायत सदस्य श्री नंद लाल राठौर, जनपद पंचायत सदस्य श्री अनिल कोर्राम, श्री दीपेश अरोरा, श्री संतोष पात्रे, श्री धनजू मरकाम, श्री बंटी नाग, श्री लक्ष्मीनाथ नेताम, श्रीमती जयंती मरकाम, ग्राम सरपंच श्रीमती सुकली बाई मरकाम सहित जनपद पंचायत सीईओ श्री उत्तम महोबिया, शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, विद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।