Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


अविश्वास प्रस्ताव पर सियासी संग्राम, ओपी चौधरी बोले—सीएम के जवाब से कांग्रेस निरुत्तर हो गई

  रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में कांग्रेस का अविश्वास प्रस्ताव गिरा। इस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा, कांग्रेस विचार शून्य, अध्ययन शून्य...

Also Read

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में कांग्रेस का अविश्वास प्रस्ताव गिरा। इस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा, कांग्रेस विचार शून्य, अध्ययन शून्य पार्टी बन गई है। हमें आईना दिखाने आए थे, हमने जबरदस्त आईना दिखा दिया। राजनीतिक नैतिकता से कितने शून्य है, कल एक्सपोज हो गए।

मंत्री चौधरी ने कहा, कांग्रेस ने वादा करके महिलाओं को 5 साल में 5 रुपए नहीं दिए। आज महतारी बंदन को लेकर हमसे सवाल पूछ रहे हैं। 18 लाख लोगों को पीएम आवास नहीं दे पाए वह हमसे पीएम आवास के बारे में सवाल कर रहे हैं। कांग्रेस पहले ही ओपनिंग में डबल सेंचुरी से पीछे हो गई थी। अब टेस्ट मैच में हजारों रन से हारी है।




अविश्वास प्रस्ताव के दौरान सीएम साय ने कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए। इस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा, सज्जनता और सरलता हमारे मुख्यमंत्री की पहचान है। राजनीतिक प्रहार करना हो तो अलग तेवर होता है। हमारे मुख्यमंत्री के हमले से कांग्रेस स्तब्ध और निरुत्तर थी। पहले 3 साल सरकार में रहे तो 15 साल बनवास काटी, अब 5 साल की सरकार के लिए 25 साल बाहर रहेंगे।

मंत्री ओपी चौधरी ने कहा, भूपेश बघेल ने तानाशाह राजा की तरह सरकार चलाई। राजा महाराजा की लड़ाई की कीमत जनता ने चुकाई। 70 साल की राजनीति में कांग्रेस को अनेक मौके मिले, कहीं किसी को आदिवासी राष्ट्रपति नहीं बनाया। हमारे मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर जबरदस्त राजनीतिक हमला बोला।