Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


स्वामी विवेकानंद अकादमी के प्रशिक्षु युवक-युवतियों का हुआ उत्साहवर्धन, प्रशिक्षुओं को अकादमी की टी-शर्ट प्रदान

कवर्धा,असल बात कबीरधाम जिले के युवक-युवतियों को प्रतियोगी परीक्षाओं तथा पुलिस, सेना एवं अन्य सुरक्षा बलों की भर्ती के लिए शारीरिक एवं लिखित ...

Also Read

कवर्धा,असल बात




कबीरधाम जिले के युवक-युवतियों को प्रतियोगी परीक्षाओं तथा पुलिस, सेना एवं अन्य सुरक्षा बलों की भर्ती के लिए शारीरिक एवं लिखित परीक्षा की बेहतर तैयारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित स्वामी विवेकानंद अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 100 युवक-युवतियों को अकादमी की टी-शर्ट प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।


युवक-युवतियों के मनोबल को प्रोत्साहित करने एवं उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति और अधिक प्रेरित करने के उद्देश्य से आईपीएस श्री धर्मेंद्र सिंह की प्रेरणा, वनमंडलाधिकारी श्री निखिल अग्रवाल तथा समाज कल्याण विभाग के सहयोग से अकादमी की टी-शर्ट उपलब्ध कराई गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवक-युवतियों को टी-शर्ट प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं तथा भर्ती प्रक्रियाओं में सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं।


इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद अकादमी जिले के युवक-युवतियों के लिए एक उत्कृष्ट मंच है, जहाँ उन्हें अनुशासित एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं दृढ़ संकल्प सफलता की आधारशिला हैं। यदि युवक-युवतियाँ पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं लगन के साथ अपने लक्ष्य की दिशा में सतत प्रयास करते रहें, तो सफलता निश्चित रूप से प्राप्त होगी।


उपसंचालक, समाज कल्याण विभाग श्रीमती अभिलाषा पांडा ने कहा कि युवक-युवतियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं एवं विभिन्न भर्ती प्रक्रियाओं के लिए सक्षम बनाना विभाग की प्राथमिकता है। ऐसे प्रेरणादायी प्रयास उनके आत्मविश्वास को सुदृढ़ करते हैं तथा उन्हें अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रेरित करते हैं।


टी-शर्ट प्राप्त कर युवक-युवतियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आईपीएस श्री धर्मेंद्र सिंह, पुलिस विभाग, वन विभाग एवं समाज कल्याण विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का प्रोत्साहन उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति और अधिक समर्पित होकर तैयारी करने की प्रेरणा प्रदान करेगा।


कार्यक्रम में प्रधान आरक्षक घनाराम सिन्हा, प्रशिक्षक आरक्षक दशरथ साहू, सुश्री रीना शर्मा सहित स्वामी विवेकानंद अकादमी के प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवक-युवतियाँ उपस्थित रहे।

असल बात,न्यूज