Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल बनी डायल-112 : भटकी हुई युवती को सुरक्षित परिजनों से मिलाकर लौटाई मुस्कान

 कवर्धा,असल बात  कबीरधाम, कबीरधाम पुलिस कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आमजन की सुरक्षा और मानवीय संवेदनाओं के प्रति भी समान रू...

Also Read

 कवर्धा,असल बात





 कबीरधाम, कबीरधाम पुलिस कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आमजन की सुरक्षा और मानवीय संवेदनाओं के प्रति भी समान रूप से प्रतिबद्ध है। इसी प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब डायल-112 (ईआरवी कोतवाली पैंथर-02) की टीम ने तत्परता, संवेदनशीलता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए एक भटकी हुई युवती को सुरक्षित उसके परिजनों से मिलाकर परिवार के चेहरे पर पुनः मुस्कान लौटा दी।


दिनांक 24 जुलाई 2026 की रात्रि लगभग 09:48 बजे सी-4 कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि विंध्यवासिनी मंदिर एवं बैस डेंटल केयर के समीप एक अज्ञात युवती असहाय अवस्था में सोई हुई है। सूचना प्राप्त होते ही डायल-112 की ईआरवी कोतवाली पैंथर-02 टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।


मौके पर पहुंचने पर पुलिस टीम ने युवती को अत्यंत डरी-सहमी एवं असहाय स्थिति में पाया। डायल 112 पुलिस टीम ने संवेदनशीलता एवं आत्मीय व्यवहार के साथ उसे भरोसा दिलाया तथा उसका नाम-पता जानने का प्रयास किया, किंतु घबराहट के कारण वह स्पष्ट जानकारी नहीं दे सकी। युवती की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उसे सम्मानपूर्वक थाना कोतवाली लाया गया।


थाना कोतवाली में पुलिस टीम द्वारा धैर्यपूर्वक एवं विश्वासपूर्वक बातचीत करने पर युवती ने केवल "पिपरिया" क्षेत्र का उल्लेख किया। इस महत्वपूर्ण जानकारी के आधार पर तत्काल थाना पिपरिया से संपर्क स्थापित किया गया। थाना पिपरिया से जानकारी प्राप्त हुई कि वहां एक युवती की गुमशुदगी (गुम इंसान) दर्ज है। इसके पश्चात व्हाट्सएप के माध्यम से युवती का फोटो भेजकर संबंधित पुलिस एवं परिजनों से उसकी पहचान की पुष्टि कराई गई।


पहचान सुनिश्चित होने के उपरांत महिला आरक्षक की उपस्थिति में डायल-112 की टीम युवती को सुरक्षित उसके निवास स्थान क्षेत्र पिपरिया लेकर पहुंची तथा उसे विधिवत उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।


युवती के माता-पिता से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि युवती घरेलू एवं पारिवारिक कारणों से नाराज होकर घर से बिना बताए निकल गई थी। समय रहते पुलिस की सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई के कारण युवती सुरक्षित मिल गई, जिससे किसी भी अप्रिय घटना की संभावना टल गई।


अपनी बेटी को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने कबीरधाम पुलिस एवं डायल 112 टीम के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए डायल-112 टीम की त्वरित कार्रवाई, मानवीय संवेदनशीलता एवं कर्तव्यनिष्ठा की मुक्तकंठ से सराहना की। स्थानीय नागरिकों ने भी पुलिस की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि कबीरधाम पुलिस के ट्रायल 112  पुलिस संकट की हर घड़ी में आमजन के साथ खड़ी रहती है।


यह संपूर्ण कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के निर्देशन तथा उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री आशीष शुक्ला के मार्गदर्शन में डायल-112 पुलिस टीम द्वारा सफलतापूर्वक संपादित की गई।


सराहनीय भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारी


- आरक्षक क्रमांक 20 राजेंद्र सिन्हा

- चालक मनीराम निषाद

- संबंधित महिला आरक्षक एवं डायल-112 पुलिस स्टाफ


कबीरधाम पुलिस आमजन की सुरक्षा, सेवा एवं विश्वास बनाए रखने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल डायल-112 पर संपर्क करें।

असल बात,न्यूज