Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


स्कूली बच्चों को कानूनी अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष शिविर आयोजित

 कोंडागांव,  असल बात News 22 जुलाई 2026 प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रिगरी ...

Also Read



 कोंडागांव, 

असल बात News

22 जुलाई 2026

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव सुश्री गायत्री साय के नेतृत्व में शासकीय कन्या हाई स्कूल फरसगांव में छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों एवं बच्चों की सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित विशेषज्ञों एवं अधिकारियों व अधिकार मित्र ने छात्राओं को संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारो बाल संरक्षण अधिनियम 2012, पॉक्सो एक्ट एवं कानूनों शिक्षा का अधिकार बाल विवाह, बाल श्रम, लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम, साइबर सुरक्षा तथा महिला एवं बाल सुरक्षा संबंधी विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी। साथ ही छात्राओं को गुड टच बैड टच सुरक्षित एवं असुरक्षित परिस्थितियों की पहचानए किसी भी प्रकार के शोषण या उत्पीडन की स्थिति में बिना भय के अपने अभिभावको शिक्षकों अथवा संबंधित अधिकारियों को जानकारी देने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को आपातकालीन सहायता सेवाओं एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे चाइल्ड हेल्प लाईन नं. 1098, पुलिस सहायता 112,100 और महिला हेल्पलाईन 1091 के बारे में भी जानकारी दी गई तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक आत्मविश्वासी एवं सजग रहने का संदेश दिया गया। विशेषज्ञों ने छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें सुरक्षित डिजिटल व्यवहार एवं सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग के बारे में भी मार्गदर्शन प्रदान किया।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्राओं में कानूनी साक्षरता बढानाए आत्मरक्षा एवं सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करना, तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाना है। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्राओं से प्राप्त जानकारी को अपने दैनिक जीवन में अपनाने तथा अन्य बच्चों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आग्रह किया गया। कार्यक्रम में छात्रावास प्राचार्य राजीव नैन तिवारी सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार सिंह हेड कांस्टेबल बीना मण्डावी अधिकार मित्र धनबती कोर्राम उपस्थिति रहे।