Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय में कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, विद्यार्थियों से सीधे जाना व्यवस्थाओं की स्थिति,पढ़ाई, छात्रावास, मेस, भोजन की गुणवत्ता और पेयजल व्यवस्था का लिया जायजा

कवर्धा,असल बात कवर्धा, । कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने मंगलवार को महामाया चैक स्थित शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय का औचक निरीक्षण कर वहां संचालित...

Also Read

कवर्धा,असल बात




कवर्धा, । कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने मंगलवार को महामाया चैक स्थित शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय का औचक निरीक्षण कर वहां संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, छात्रावास, मेस तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से सीधे संवाद किया और उनकी पढ़ाई, शिक्षण व्यवस्था तथा महाविद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी ली।

कलेक्टर श्री वर्मा ने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन, शिक्षकों द्वारा कराई जा रही पढ़ाई, पाठ्यक्रम के संचालन तथा अध्ययन में आने वाली कठिनाइयों के बारे में चर्चा की। उन्होंने छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों से आवासीय व्यवस्थाओं, कमरों की स्थिति, स्वच्छता तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक एवं आवासीय वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने महाविद्यालय परिसर स्थित मेस का भी अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रतिदिन मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता, समय पर भोजन उपलब्ध होने तथा भोजन के मेन्यू के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मेस में तैयार किए जा रहे भोजन का निरीक्षण कर उसकी गुणवत्ता की जांच की तथा स्वच्छ, पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने महाविद्यालय एवं छात्रावास में पेयजल की उपलब्धता और अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कक्षाओं में बारिश के कारण आई सीलन पर उन्होंने तत्काल आवश्यक मरम्मत कर समस्या का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों को अध्ययन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। कलेक्टर श्री वर्मा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि महाविद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता, छात्रावास की व्यवस्थाएं, मेस संचालन, स्वच्छता तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जाने वाली सभी मूलभूत सुविधाओं का नियमित रूप से निरीक्षण किया जाए और जहां भी किसी प्रकार की कमी हो, उसका समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान, एसडीएम श्री चेतन साहू, महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती नारायणी साहू, डिप्टी कलेक्टर रूचि शार्दूल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

असल बात, न्यूज