Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


राज्यपाल श्री रमेन डेका के साथ डॉक्टर्स डे समारोह में शामिल हुए विधायक पुरन्दर मिश्रा, चिकित्सकों के योगदान को किया नमन

  *JCI रायपुर मेडिको सिटी के आयोजन में डॉक्टरों का किया सम्मान, कहा— स्वस्थ समाज के निर्माण में चिकित्सकों की भूमिका सर्वोपरि रायपुर . असल ब...

Also Read

 




*JCI रायपुर मेडिको सिटी के आयोजन में डॉक्टरों का किया सम्मान, कहा— स्वस्थ समाज के निर्माण में चिकित्सकों की भूमिका सर्वोपरि

रायपुर .

असल बात news.  

राजधानी रायपुर के विमतारा हॉल में JCI रायपुर मेडिको सिटी द्वारा आयोजित भव्य डॉक्टर्स डे समारोह में रायपुर उत्तर के लोकप्रिय विधायक पुरन्दर मिश्रा ने राज्यपाल श्री रमेन डेका के साथ सहभागिता की। इस अवसर पर समाज की सेवा में समर्पित चिकित्सकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें डॉक्टर्स डे की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि चिकित्सक केवल रोगों का उपचार ही नहीं करते, बल्कि मानव जीवन की रक्षा और समाज को स्वस्थ एवं सुरक्षित बनाने का महान दायित्व निभाते हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों को भगवान का दूसरा स्वरूप इसलिए कहा जाता है क्योंकि वे कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी मानवता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी सहित अनेक चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में डॉक्टरों ने जिस समर्पण, साहस और सेवा-भाव का परिचय दिया, वह सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके अथक परिश्रम और निस्वार्थ सेवा के कारण लाखों लोगों को नया जीवन मिला।

विधायक पुरन्दर मिश्रा ने सभी चिकित्सकों के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर जनसेवा के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि समाज उनके योगदान का सदैव ऋणी रहेगा। उन्होंने JCI रायपुर मेडिको सिटी को इस गरिमामय आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम चिकित्सकों के सम्मान और समाज में उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

इस अवसर पर चिकित्सा जगत से जुड़े अनेक वरिष्ठ चिकित्सक, गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित जन उपस्थित रहे। समारोह में चिकित्सकों के उत्कृष्ट योगदान का सम्मान करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया।