Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्वरूपानंद महाविद्यालय में योग सप्ताह मनाया गया

  भिलाई . असल बात news. स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय, हुडको भिलाई में शिक्षा विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर य...

Also Read

 



भिलाई .

असल बात news.

स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय, हुडको भिलाई में शिक्षा विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग सप्ताह का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम स्वस्थ आयु के लिए योग के आधार पर विद्यार्थियों को योग का महत्त्व बता क्र उन्हें अपने दिन चर्या में योग शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया।  विद्याथिर्यो ने योग के विभिन्न आसनों जैसे वज्रासन, ताड़ासन, भ्रामरी आसन, प्राणायाम, अनुलोम विलोम,  तितली आसन आदि आसनों का अभ्यास किया।

कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम प्रभारी प्राध्यापक डॉक्टर शैलजा पवार ने कहा कि विद्यार्थियों को योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों के प्रति जागरूक करना है। यह प्राचीन भारतीय अभ्यास को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देता है ताकि लोग तनाव मुक्त जीवन शैली अपना कर बेहतर स्वास्थ्य और मानसिक शांति प्राप्त कर सके।

श्री शंकराचार्य शैक्षणिक परिसर हुडको के निदेशक डॉक्टर दीपक शर्मा एवं मोनिशा शर्मा ने विद्यार्थियों को योग सप्ताह मनाए जाने पर बधाई दी एवं उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने कहा भारतीय संस्कृति और योग परंपरा में इसे ऊर्जा का प्रतीक और आध्यात्मिक साधना के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। उन्होंने योग को किसी दिन तक सीमित न रखकर अपने दिनचर्या का स्थाई हिस्सा बनाए जाने पर जोर दिया।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर हंसा शुक्ला ने कहा कि योगाभ्यास से तनाव कम होता है, योग प्राचीन भारतीय परंपरा का एक अमूल्य उपहार है योग का अर्थ जोड़ना है अतः इससे मन और शारीर की एकता, विचार और कर्म की एकता तथा मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य का प्रसार होता है। उन्होंने कार्यक्रम कराए जाने पर शिक्षा विभाग को बधाई दी।

महाविद्यालय की उपप्राचार्य डॉक्टर अजरा हुसैन ने कार्यक्रम कराए जाने पर शिक्षा विभाग की प्रशंसा की ।उन्होंने कहा कि नियमित योगासन से मांसपेशियों में खिंचाव आता है, जिससे शरीर लचीला बनता है, योग और प्राणायाम कोलेस्ट्रोल के स्तर को कम करते हैं ,जिससे मानसिक शांति और डिप्रेशन एवं कई गंभीर बीमारियों से राहत मिलती है। इस अवसर पर सहप्राध्यापक डॉ दुर्गावती मिश्रा, सहप्राध्यापक डॉ मंजू कनौजिया, सुश्री श्रद्धा भारद्वाज ने विशेष सहयोग प्रदान किया। बीएड चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थी उमेश, पुरनेम,भरत आदि का  सहयोग रहा। अवसर पर शिक्षा विभाग के समस्त प्राध्यापक गण एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।