Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


जूनियर एनटीआर की नई फिल्म का ऐलान, पौराणिक कथा पर आधारित होगी मेगा प्रोजेक्ट

  पैन इंडिया स्टार जूनियर एनटीआर (Jn. NTR) एक बार फिर अपने फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आए हैं. एक्टर ने अपनी नई फिल्म का आधिकारिक ऐलान क...

Also Read

 पैन इंडिया स्टार जूनियर एनटीआर (Jn. NTR) एक बार फिर अपने फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आए हैं. एक्टर ने अपनी नई फिल्म का आधिकारिक ऐलान कर दिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. खास बात यह है कि इस फिल्म में जूनियर एनटीआर (Jn. NTR) एक बार फिर मशहूर निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ काम करते नजर आएंगे. इससे पहले दोनों की जोड़ी फिल्म ‘अरविंदा समेता वीरा राघवा’ में धमाल मचा चुकी है और अब दर्शकों को इस नई फिल्म से भी काफी उम्मीदें हैं.

फिलहाल फिल्म का टाइटल सामने नहीं आया है, लेकिन इसका पहला पोस्टर रिलीज होते ही चर्चा का विषय बन गया है. सामने आए पोस्टर में त्रिशूल और भाला डीएनए जैसी डिजाइन में जुड़े हुए दिखाई देते हैं, जिसके साथ लिखी टैगलाइन “एक त्रिशूल, एक उद्देश्य… एक दैवीय हिसाब-किताब” ने फैंस के उत्सुकता को और बढ़ा दिया है.



पौराणिक कथाओं से प्रेरित

मेकर्स के मुताबिक, यह फिल्म पौराणिक कथाओं से प्रेरित एक बड़े बजट की सिनेमाई प्रस्तुति होगी. इसमें भक्ति, दिव्यता, दमदार एक्शन और शानदार विजुअल्स का अनोखा मेल देखने को मिलेगा. हालांकि कहानी से जुड़ी ज्यादा जानकारी फिलहाल शेयर नहीं की गई है, लेकिन पोस्टर और उसके साथ लिखे गए संदेश ने कई तरह की अटकलों को जन्म दे दिया है.

जूनियर एनटीआर ने पोस्टर किया शेयर

जूनियर एनटीआर (Jn. NTR) ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- “सन ऑफ शिवा, प्राइड ऑफ पार्वती और एक शानदार सेनापति.” इस लाइन के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हो गई है कि फिल्म की कहानी भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र कार्तिकेय से प्रेरित हो सकती है. हालांकि मेकर्स की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन पोस्टर और कैप्शन ने दर्शकों की उत्सुकता जरूर बढ़ा दी है. इस फिल्म की कहानी खुद त्रिविक्रम श्रीनिवास ने लिखी है और निर्देशन की जिम्मेदारी भी वही संभाल रहे हैं.

जूनियर एनटीआर का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें, तो जूनियर एनटीआर (Jn. NTR) के पास इस समय कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं. इस नई फिल्म के अलावा वह निर्देशक प्रशांत नील की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ड्रैगन’ में भी नजर आने वाले हैं. लगातार बड़े बजट और पैन इंडिया फिल्मों के जरिए एनटीआर भारतीय सिनेमा में अपनी मजबूत पहचान को और विस्तार दे रहे हैं. फिलहाल इस अनटाइटल्ड फिल्म की रिलीज डेट और स्टारकास्ट का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन इसके पहले पोस्टर ने ही दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ा दी हैं.