छत्तीसगढ़ . असल बात news. इस सीजन में छत्तीसगढ़ में मानसून रूठा-रूठा सा लग रहा था,और अल्प वर्षा की आशंका बढ़ती जा रही थी. हर दिन बिना वर...
छत्तीसगढ़ .
असल बात news.
इस सीजन में छत्तीसगढ़ में मानसून रूठा-रूठा सा लग रहा था,और अल्प वर्षा की आशंका बढ़ती जा रही थी. हर दिन बिना वर्षा के बीतने के साथ किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें बढ़ती जा रही थी.लेकिन बीती रात से इतनी बारिश हुई है कि अब किसानों की चिंता खत्म हो सकती है.धान की बुवाई का काम तेजी से शुरू होता दिख सकता है. बारिश इतनी अधिक हुई है कि शहरी इलाकों में कई क्षेत्र जलमग्न भी हो गए हैं और कई जगह घरों में पानी भर जाने की भी खबर है. वैसे अभी इतनी बारिश यहां नहीं हुई है कि नदी-नाले पूरने लगे.
इस साल छत्तीसगढ़ में जून का महीना सुखे -सुखे में बीत गया. जुलाई का भी साप्ताह बीतने जा रहा था लेकिन मानसून की अच्छी बारिश कभी नहीं हुई अब जब बारिश शुरू हुई है तो लोगों ने राहत की सांस ली है. वातावरण में भी ठंडक आ गई है.
लेकिन अभी इतनी बारिश में ही कई घरों में पानी भर जाने से जलमग्न हो जाने से लोगों को दिक्कतें भी हो रही है. ऊपर आप जो देख रहे हैं वह सेक्टर 6 एचएस सीएल कॉलोनी सड़क 83 का दृश्य है.यहां इतनी बारिश में ही ऐसा पानी भर गया है. लोगों की शिकायत है कि कॉलोनी में इतना पानी भर जाने के बावजूद निगम प्रशासन अथवा HSCL या बीएसपी की ओर से पानी निकासी की व्यवस्था करने अभी तक कोई पहुंचा नहीं है.




"
"
" alt="" />
" alt="" />


