कोण्डागांव, असल बात News 15 जुलाई 2026 कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के जनदर्शन में ग्राम सोडमा निवासी दिव्यांग श्री मलसाय नेताम ने नई म...
कोण्डागांव,
असल बात News
15 जुलाई 2026
कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के जनदर्शन में ग्राम सोडमा निवासी दिव्यांग श्री मलसाय नेताम ने नई मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि पूर्व में प्राप्त मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल का मोटर खराब हो जाने के कारण उन्हें आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आवेदन पर त्वरित संज्ञान लेते हुए समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई कर नई मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देशों के पालन में समाज कल्याण विभाग ने शीघ्र कार्रवाई करते हुए श्री मलसाय नेताम को नई मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान की।
नई ट्राइसाइकिल प्राप्त होने पर श्री मलसाय नेताम ने शासन प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे उनके दैनिक आवागमन में काफी सुविधा होगी और वे अपने आवश्यक कार्य आसानी से कर सकेंगे।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


