Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कलेक्टर ने मातृ शिशु चिकित्सालय का किया निरीक्षण एसएनसीयू में सुविधाओं के विस्तार के लिए दिए निर्देश

कोण्डागांव, असल बात News  09 जुलाई 2026  कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने गुरुवार को जिला चिकित्सालय परिसर स्थित मातृ शिशु चिकित्सालय का ...

Also Read




कोण्डागांव,

असल बात News

 09 जुलाई 2026

 कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने गुरुवार को जिला चिकित्सालय परिसर स्थित मातृ शिशु चिकित्सालय का निरीक्षण कर शिशु एवं मातृ स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एसएनसीयू का अवलोकन करते हुए नवजात शिशुओं के बेहतर उपचार के लिए आधुनिक सुविधाओं एवं तकनीकों के विस्तार पर जोर दिया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को एसएनसीयू के उन्नयन के लिए आवश्यक कार्ययोजना तैयार कर शीघ्र कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए।


इसके बाद कलेक्टर ने पोषण पुनर्वास केन्द्र का निरीक्षण कर वहां भर्ती बच्चों की माताओं से चर्चा की और बच्चों के स्वास्थ्य एवं उपचार की जानकारी ली। उन्होंने माताओं से कहा कि बच्चों के समुचित पोषण और पूर्ण स्वास्थ्य लाभ के लिए निर्धारित अवधि तक केन्द्र में रहें तथा चिकित्सकों की सलाह के अनुसार ही बच्चों को घर ले जाएं। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मातृ शिशु चिकित्सालय में निर्माणाधीन अतिरिक्त कक्ष का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित निर्माण एजेंसी को सभी कार्य 20 जुलाई तक गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।


इस अवसर पर सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. पी.एल. मण्डावी सहित विभागीय अधिकारी एवं चिकित्सक उपस्थित रहे।