Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिली बड़ी सौगात केशकाल वनमंडल के 2,803 संग्राहकों को 40 लाख रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि

कोंडागांव, असल बात News  09 जुलाई 2026  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा बस्तर अंचल के तेंदूपत्ता संग्राहक...

Also Read




कोंडागांव,

असल बात News

 09 जुलाई 2026

 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा बस्तर अंचल के तेंदूपत्ता संग्राहकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिला वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित, केशकाल द्वारा वर्ष 2023 के तेंदूपत्ता संग्रहण सीजन के संग्राहकों को प्रोत्साहन पारिश्रमिक राशि का वितरण प्रारंभ कर दिया गया है। कुल 2,803 संग्राहकों के बैंक खातों में 40 लाख 39 हजार 891 रुपये की प्रोत्साहन राशि ऑनलाइन हस्तांतरित की जा रही है।


जिला वनोपज सहकारी यूनियन के प्रबंध संचालक से प्राप्त जानकारी के अनुसार केशकाल वनमंडल अंतर्गत प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समितियों केशकाल एवं खालेमुरवेंड के संग्राहकों को ‘ऑनलाइन एमएफपी कलेक्शन एंड पेमेंट सिस्टम’ (Online MFP Collection and Payment System) के माध्यम से सीधे बैंक खातों में भुगतान किया जा रहा है। समिति केशकाल अंतर्गत संचालित 31 तेंदूपत्ता फड़ों के संग्राहकों के खातों में भी प्रोत्साहन राशि जमा कराई गई है। इससे भुगतान प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और सरल हो गई है।


वन मंत्री श्री केदार कश्यप की मंशानुसार राज्य शासन तेंदूपत्ता संग्राहकों एवं वनाश्रित परिवारों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में प्रोत्साहन पारिश्रमिक राशि सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में ऑनलाइन हस्तांतरित की जा रही है, जिससे उन्हें समय पर उनकी मेहनत का उचित लाभ मिल रहा है। केशकाल वनमंडलाधिकारी श्रीमती दिव्या गौतम ने कहा कि तेंदूपत्ता संग्राहकों को उनकी मेहनत का उचित पारिश्रमिक समय पर उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। सीधे बैंक खातों में राशि हस्तांतरण से भुगतान प्रक्रिया पारदर्शी हुई है और वनाश्रित परिवारों को इसका सीधा लाभ मिल रहा है।