Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक में योजनाओं और निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा सीएम हेल्पलाइन, एग्रीस्टैक, स्वास्थ्य सेवाओं और निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

कोण्डागांव,  असल बात News कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्र...

Also Read




कोण्डागांव, 

असल बात News

कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन एवं निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने विभागवार सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और बस्तर मुन्ने एवं सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का भी प्रभावी निराकरण करने को कहा। साथ ही निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। 


बैठक में कलेक्टर ने एग्रीस्टैक की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों को शिविर आयोजित कर शेष किसानों का निर्धारित समय सीमा में पंजीयन पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही डिजिटल क्रॉप सर्वे के संबंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित स्वास्थ्य केंद्र भवनों के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा एनआरसी में भर्ती बच्चों के पोषण स्तर में सुधार के लिए प्रभावी प्रयास करने पर जोर दिया।


कलेक्टर ने टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत चिन्हित मरीजों की नियमित निगरानी एवं समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही महिलाओं एवं किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से 13 से 18 जुलाई 2026 तक चल रहे विशेष एचपीवी टीकाकरण पखवाड़े के दौरान सभी पात्र महिलाओं एवं किशोरियों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।


बैठक में विभिन्न विभागों के निर्माणाधीन कार्यों की भी विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र भवन, छात्रावास, मर्दापाल एवं माकड़ी में महाविद्यालय भवन, माकड़ी, फरसगांव, बड़ेराजपुर एवं केशकाल में निर्माणाधीन पुस्तकालयों तथा केशकाल बायपास मार्ग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को डोर-टू-डोर सेग्रीगेशन सुनिश्चित करने, नगरीय क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।


कलेक्टर ने नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों से गोदामों में खाद्यान्न भंडारण की जानकारी लेते हुए विशेष रूप से दूरस्थ क्षेत्रों की उचित मूल्य दुकानों में पर्याप्त राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।


बैठक में विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आगामी माह से सभी शासकीय कार्यालयों में स्थापित स्मार्ट मीटरों के माध्यम से प्रीपेड बिलिंग व्यवस्था प्रारंभ की जाएगी। इस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चाली ठाकुर, सभी एसडीएम तथा विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।