भिलाई . असल बात news. पृथ्वी को हरा-भरा रखना और आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित वातावरण देना ही आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इसी उद्देश्य को...
भिलाई .
असल बात news.
पृथ्वी को हरा-भरा रखना और आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित वातावरण देना ही आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इसी उद्देश्य को लेकर स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय ने भारत सरकार के जनभागीदारी आधारित 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
एनसीसी केयर टेकर श्री गोल्डी सिंह राजपूत ने अभियान के उद्धेश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महावद्यालय के कैडेट्स ना केवल पौधा रोपेंगे बल्कि उन्हे सरंक्षित रखने का दायित्य भी निभायेगें। चूंकि यह अभियान एक पेड़ मॉं के नाम है अतः मॉं के नाम एक पेड़ लगा कर स्थाई स्मृति बनाना और पर्यावरण को संरक्षित रखना इसका मुख्य उद्धेश्य है।
शंकराचार्य शैक्षणिक परिसर हुडको के निदेशक डॉक्टर दीपक शर्मा ने महाविद्यालय के एसीसी के इस पहल की सराहना करने हुये कहा कि पौधरोपण और उसका संरक्ष्रण भविष्य की पीढ़ियों के लिए सबसे बड़ी विरासत है।
महाविद्यालय की प्राचार्या हंसा शुक्ला ने कहा कि इस अभियान में मॉं के नाम एक पेड़ लगा कर उसे संरक्षित रखना हमारी महती जिम्मेदारी होगी जिससे हम पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामुहिक चेतना जागृत कर हरित विकास में अपना योगदान दे सकते है। इस अभियान के दौरान सभी कैडेट्स और स्टाफ ने यह संकल्प लिया कि आने वाले समय में वे हरियाली और स्वच्छ वातावरण को बनाए रखने के लिए अपना योगदान देते रहेंगे।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


