रायपुर . असल बात news. 6 जुलाई 2026. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री संज...
रायपुर .
असल बात news.
6 जुलाई 2026.
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने शंकर नगर के भारत माता चौक पर संकल्प फाउनडेशन के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भारत माता की आरती कर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।
श्री श्रीवास्तव ने कहा कि भारत के महान राष्ट्रवादी चिंतक, प्रखर शिक्षाविद् एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक चेतना के लिए समर्पित रहा। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देशहित को सर्वाेपरि रखते हुए अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान नहीं चलेंगा का उनका संकल्प भारत की एकता और अखंडता के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक था। उनके विचार आज भी युवाओं सहित समस्त देशवासियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते हैं।
उन्होंने कहा कि हमें डॉ. मुखर्जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए राष्ट्रहित, सुशासन, सामाजिक समरसता और जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने का संकल्प लेना चाहिए। उनका त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगी। उनके जीवन के मूल्यों और आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनुप खेलकर, किशोर महानंद, सुधीर चौबे, दलबींदर बेदी, राम प्रजापति, गगन, हरिवंश वर्मा, संजय कश्यप, पदम जगत, रूपक ईजारदार, प्रकाश मोरवानी, विपिन पटेल, महेश बघेल, मीना सेन, गायत्री चंद्राकर, दिलीप धनगर, देवराज महानंद, चंद्रप्रकाश प्रजापति, सीमा पिल्ले, शिव सोनपिपरे, लता जगत आदि गणमान्य उपस्थित थे।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


