Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


पुरंदर मिश्रा ने उत्तर विधानसभा को दी विकास की सौगात: दो आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण, नए सामुदायिक भवन का भूमिपूजन

  *उत्तर विधानसभा में विकास कार्यों की सौगात, पुरंदर मिश्रा ने खोले आंगनबाड़ी के नए द्वार, सामुदायिक भवन की रखी नींव *पुरंदर मिश्रा बोले— वि...

Also Read

 



*उत्तर विधानसभा में विकास कार्यों की सौगात, पुरंदर मिश्रा ने खोले आंगनबाड़ी के नए द्वार, सामुदायिक भवन की रखी नींव

*पुरंदर मिश्रा बोले— विकास ही हमारी प्राथमिकता, बच्चों और नागरिकों को मिली नई सुविधाओं की सौगात

रायपुर .

असल बात news.  

रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार लगातार तेज हो रही है। क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने मंगलवार को वार्ड क्रमांक 6 स्थित त्रिमूर्ति नगर में दो नवीन आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण कर बच्चों और माताओं को बेहतर सुविधाओं की सौगात दी। इसके बाद उन्होंने वार्ड क्रमांक 13 में नए सामुदायिक भवन निर्माण का भूमिपूजन कर क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान की।

इस अवसर पर रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, नगर निगम सभापति श्री सूर्यकांत राठौड़, एमआईसी सदस्य श्री महेन्द्र खोडियार, पार्षद श्री खगपति सोनी, एल्डरमैन श्री गोपाल सोना सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने नगर निगम जोन-2 अंतर्गत वीरांगना अवंतीबाई लोधी वार्ड क्रमांक 6 के त्रिमूर्ति नगर में जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से लगभग 11.69 लाख रुपये की लागत से निर्मित दो नए आंगनबाड़ी भवनों का फीता काटकर लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि बच्चों का बेहतर भविष्य मजबूत आधारभूत सुविधाओं से ही सुनिश्चित होगा। आधुनिक सुविधाओं से युक्त इन भवनों से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा, पोषण और सुरक्षित वातावरण मिलेगा, वहीं महिलाओं एवं हितग्राहियों को भी योजनाओं का बेहतर लाभ प्राप्त होगा।

लोकार्पण के बाद विधायक श्री पुरंदर मिश्रा वार्ड क्रमांक 13 पहुंचे, जहां अधोसंरचना मद से 6 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नए सामुदायिक भवन का विधिवत भूमिपूजन किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रीफल फोड़कर एवं कुदाल चलाकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। यह भवन भविष्य में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक आयोजनों का प्रमुख केंद्र बनेगा और स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।

इस अवसर पर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने कहा कि उत्तर विधानसभा में विकास कार्य किसी घोषणा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि एक-एक परियोजना को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारा जा रहा है। शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक अधोसंरचना और जनसुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही जनप्रतिनिधि का सबसे बड़ा दायित्व है।

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि विधायक श्री पुरंदर मिश्रा के सतत प्रयासों से उत्तर विधानसभा में विकास कार्यों को नई गति मिली है और नगर निगम भी जनहित के प्रत्येक कार्य में पूरी प्रतिबद्धता के साथ सहयोग कर रहा है।

कार्यक्रम में पार्षद श्री खगपति सोनी ने त्रिमूर्ति नगर में दो नए आंगनबाड़ी भवनों की सौगात के लिए विधायक श्री पुरंदर मिश्रा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सुविधा वर्षों से क्षेत्रवासियों की आवश्यकता थी। वहीं एमआईसी सदस्य श्री महेन्द्र खोडियार ने सामुदायिक भवन निर्माण को वार्ड के सामाजिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

कार्यक्रम के अंत में विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने नगर निगम जोन-2 के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य तत्काल प्रारंभ किया जाए, गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न हो तथा नियमित मॉनिटरिंग के साथ निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण कर जनता को समर्पित किया जाए।

उत्तर विधानसभा में लगातार हो रहे विकास कार्यों से क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है। नागरिकों ने विधायक श्री पुरंदर मिश्रा के जनसरोकारों और विकासोन्मुख कार्यशैली की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी क्षेत्र इसी तरह नई सौगातों से लाभान्वित होता रहेगा।