Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


"साइबर सुरक्षा, 'अभिव्यक्ति' ऐप एवं नवीन कानूनों की जानकारी से विद्यार्थियों को किया जागरूक, भोरमदेव पुलिस का जनजागरूकता अभियान"

कवर्धा,असल बात कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल एवं अतिरिक...

Also Read

कवर्धा,असल बात


कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन में जिलेभर में आमजन एवं विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार जनजागरूकता अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में थाना भोरमदेव की थाना प्रभारी उपनिरीक्षक श्रीमती दिव्या शर्मा के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के राजा नवागांव में स्थित हाई स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को साइबर सुरक्षा, 'अभिव्यक्ति' मोबाइल एप्लीकेशन, नवीन आपराधिक कानूनों तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।


कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम द्वारा विद्यार्थियों को वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों, ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी लिंक, बैंकिंग फ्रॉड, ओटीपी धोखाधड़ी, सोशल मीडिया के दुरुपयोग तथा साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जाने वाले विभिन्न तरीकों के बारे में विस्तार से बताया गया। विद्यार्थियों को समझाया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाते की जानकारी, एटीएम विवरण, ओटीपी, पासवर्ड अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें तथा किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या लिंक पर बिना पुष्टि किए विश्वास न करें। साथ ही साइबर अपराध होने की स्थिति में तत्काल पुलिस एवं साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया।


इस अवसर पर स्कूली शिक्षिका /विद्यार्थियों को 'अभिव्यक्ति' मोबाइल एप्लीकेशन के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह एप्लीकेशन विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों एवं आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है, जिसके माध्यम से आपातकालीन स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त की जा सकती है। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को एप्लीकेशन की प्रमुख सुविधाओं, इसके उपयोग की प्रक्रिया तथा सुरक्षा संबंधी लाभों की जानकारी देते हुए इसे अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड कर आवश्यकता पड़ने पर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।


कार्यक्रम में नवीन आपराधिक कानूनों की महत्वपूर्ण जानकारियों से भी विद्यार्थियों को अवगत कराया गया। उन्हें कानूनों के पालन, नागरिक कर्तव्यों, सामाजिक अनुशासन, नशामुक्त जीवन, सड़क सुरक्षा, साइबर बुलिंग से बचाव तथा अपराधों से दूर रहने के संबंध में जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं जागरूक बनें तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी साइबर सुरक्षा और कानूनों के प्रति जागरूक करें। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का पुलिस अधिकारियों ने सरल एवं व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से समाधान किया।


कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने कबीरधाम पुलिस की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों में सुरक्षा, कानून के प्रति सम्मान तथा सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में अत्यंत उपयोगी हैं। कबीरधाम पुलिस ने सभी विद्यार्थियों से सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने, कानून का सम्मान करने, 'अभिव्यक्ति' मोबाइल एप्लीकेशन का अधिक से अधिक उपयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आह्वान किया।

असल बात,न्यूज