कोंडागांव, असल बात News 15 जुलाई 2026 श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोण्डागांव श्री पंकज चन्द्रा (भा०पु० से०) के निर्देशन एवं अति० पुलिस अधीक्...
कोंडागांव,
असल बात News
15 जुलाई 2026
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोण्डागांव श्री पंकज चन्द्रा (भा०पु० से०) के निर्देशन एवं अति० पुलिस अधीक्षक श्री कपिल चन्द्रा के मार्गदर्शन एंव पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशकाल श्री अरूण कुमार नेताम के पर्यवेक्षण में केशकाल पुलिस के द्वारा लगातार अंन्तराज्यीय गांजा तस्करो पर कार्यवाही की जा रही है दिनांक 14.07.2026 को 03:30 बजे मुखबिर के माध्यम से सूचना मिला कि एक सफेद रंग का हुंडई वरना कार क्रमांक यूपी 19 एक्स 8771 में अवैध मादक पदार्थ गांजा छिपा कर उडिसा से रायपुर की ओर जगदलपुर केशकाल के रास्ते से जाने वाले है। उपरोक्त सूचना पर रवाना होकर केशकाल घाटी मोड क्रमांक 09 के पास नाके बंदी कर संदिग्ध वाहन के आने का इंतजार किया मुखबीर के बताये अनुसार हुलिया का संदिग्ध सफेद रंग का हुंडई वरना कार क्रमांक UP 19 X 8771 आते दिखायी दिया जिसे रोकवाया गया सफेद रंग का हुंडई वरना कार क्रमांक UP 19 X 8771 में ड्रायवर सीट पर एक व्यक्ति बैठा जिसका नाम व पता पूछने पर अपना नाम मोहित शर्मा पिता धर्मवीर सिंह शर्मा उम्र 35 वर्ष निवासी कासिमपुर खेड़ी तहसील बडौत थाना रमाला जिला बागपत (उ.प्र.) का होना बताया। सफेद रंग का हुंडई वरना कार क्रमांक UP 19 X 8771 की तलाशी लेने पर कार डिक्की के अंदर भरकर रखा हुआ भूरे रंग के सेलोटेप से पैक किया हुआ 20 पैकेट संदिग्ध मादक पदार्थ गांजा जिसका कुल वजन 102.060 किलोग्राम होना पाया गया आरोपी के द्वारा गांजा जैसा मादक पदार्थ परिवहन करना पाया गया। आरोपी मोहित शर्मा पिता धर्मवीर सिंह शर्मा उम्र 35 वर्ष निवासी कासिमपुर खेड़ी तहसील बडौत थाना रमाला जिला बागपत (उ.प्र.) विधिवत गिरफ्तार करं न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया।जप्त गांजा का बाजार मूल्य 51,03,000₹ एवं गाड़ी का मूल्य करीब 10,00,000 ₹ कुल 61,03,000₹ है तथा साथ नगद में 1200₹ जप्त किया गया है
उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में उपनिरीक्षक गुलाब सिंह टण्डन, सहायक उपनिरीक्षक हेमन्त देवांगन, सउनि, रामकृष्ण जैन, प्रआर, राकेश जुरी, आर. मनोहर निषाद, धर्मेन्द्र नेगी, जितेन्द्र माहला, लिलेश्वर ध्रुव, अमित मण्डावी, अजय बघेल, रामुराम नेताम, कैलाश मरकाम, जीएस. कुलदीप एवं साइबर सेल कोंडागांव की अहम भूमिका



"
"
" alt="" />
" alt="" />


