कोंडागांव, असल बात News 03 जुलाई 2026 जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जगदलपुर जिला बस्तर के तत्वाधान में 7 जुलाई 2026 दिन गंग...
कोंडागांव,
असल बात News
03 जुलाई 2026
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जगदलपुर जिला बस्तर के तत्वाधान में 7 जुलाई 2026 दिन गंगलवार सगय प्रातः 11 बजे से 4 बजे तक, शासकीय लाईवलीहुड कॉलेज, आड़ावाल, जगदलपुर जिला बस्तर में एक दिवसीय संभाग स्तरीय "रोजगार मेला" का आयोजन किया जा रहा हैं, जिसमें निजी क्षेत्र के 13 नियोजको द्वारा लगभग 1595 पदों में चयन हेतु साक्षात्कार लिया जावेगा।
इच्छुक आवेदकों का साक्षात्कार 7 जुलाई 2026 मंगलवार को निर्धारित हैं। रोजगार मेला में आवेदन करने हेतु इच्छुक लॉगइन करें में जाकर आवेदन करना होगा वे पोर्टल https://erojgar.cg.gov.in/LandingSite/RojgarMelaList.aspx पर अपना ऑनलाईन आवेदन कर रिक्त पदों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आवेदक सभी आवश्यक दस्तावेज (जीवित पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड, आवेदक का बायोडाटा, अनुभव प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट साईज फोटो, मोबाईल तथा शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र) की मूल एवं छायाप्रति आदि के साथ निर्धारित तिथि एवं रोजगार मेला स्थान पर समय से पहुंचे। अधिक जानकारी हेतु इच्छुक आवेदक अपने नजदीकी रोजगार कार्यालय, से सम्पर्क कर सकते हैं।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


