Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


छत्तीसगढ़ के जयदीप साहू ने एशियन, पसिफ़िक अफ़्रीका अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में किया कमाल, भरपूर आत्मविश्वास के साथ शानदार लिफ्टिंग करते हुए स्वयं के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास

  भिलाई . असल बात news. छत्तीसगढ़ के जयदीप साहू ने एशियन,पसिफ़िक अफ़्रीका अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में किया कमाल का प्रदर्शन कर...

Also Read

 


भिलाई .

असल बात news.

छत्तीसगढ़ के जयदीप साहू ने एशियन,पसिफ़िक अफ़्रीका अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में किया कमाल का प्रदर्शन करते हुए भरपूर आत्मविश्वास के साथ स्वयं के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा है.,66 kg class सीनियर category में तीनों इवेंट की लिफ्टिंग के डिटेल्स इस प्रकार हैं: 

1. Squat 180kg

2. ⁠Bench Press 102.5kg

3. ⁠Deadlift 170kg

4. ⁠Total 452.5kg

5. ⁠Gold Medal 🥇 

उम्मीदों से बढ़कर अफ़्रीका की धरती पर तिरंगा फहराते हुए भारत देश वासियों और छत्तीसगढ़ राज्य को गवरान्वित कर सीना ऊँचा कर दिया । 

टीम के कोच के रूप में कृष्णा साहू के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है । 

भारतीय टीम के कोच श्री कृष्णा साहू ने बताया कि कल 7 जुलाई को होने वाली इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी 93kg प्रियांक मिश्रा, एवं 120kg में अमान शुक्ला से पदक जीतने की उम्मीद है । 

दिनांक 4 से 12 जुलाई तक चलने वाली इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अभी बालक और बालिकाओं की यह इक्विप्ड (Equipped) श्रेणी की प्रतियोगिता चल रही है । 

दिनांक 8 जुलाई से प्रारम्भ होने वाली क्लासिक (Un-Equipped) प्रतियोगिता प्रारंभ होगी जिसमे छत्तीसगढ़ के ये तीनों खिलाड़ी जयदीप साहू, प्रियंक मिश्रा और अमान शुक्ला फिर से अपने अपने वजन वर्ग में अपनी दावेदारी पेश करेंगे तथा इन खिलाड़ियों के परफार्मेंस पर नजर डाले तो इनसे पुनः पदक जीतने की उम्मीद जगी है । 

यदि तीनों खिलाड़ी अगले चार दिनों में अपने प्रदर्शन और प्रयास में सफल रहते हैं तो हमारे भारत देश, विशेषकर छत्तीसगढ़ राज्य के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होगी और छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग संघ के समस्त पदाधिकारियों हमारे राज्य के पावरलिफ्टर तथा खेल प्रेमी बड़ी उम्मीद के साथ नज़रे जमाये बैठे कि हमारे छत्तीसगढ़ के ये तीनों माटी पुत्रों को पदक जीतने के साथ छत्तीसगढ़ आगमन पर स्वागत करें और उन्हें फूल मालाओ से लाद कर उनका स्वागत, सम्मान और अभिनंदन करें ।

आज की ईक्विप्ड पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी श्री जयदीप साहू को प्रदेश वासियों का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिला जिसके लिये जयदीप साहू तथा उनके पिता तथा भारतीय टीम के कोच पूर्व अंतर्राष्ट्रीय पावरलिफ्टर, विक्रम, गुंडाधुर एवं वीर हनुमान सिंह अवार्डी भिलाई इस्पात संयंत्र कार्मिक श्री कृष्णा साहू ने सभी को धन्यवाद दिया है ।