Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


दीवार में सेंध लगाकर चोर 25-30 बकरियां ले उड़े, चोरी की वारदात की जांच में जुटी पुलिस

  कटघोरा-कोरबा। अब तक मकानों से रुपए-पैसे और जेवरात की चोरी की खबर आपने सुनी होगी, लेकिन कोरबा जिले के कटघोरा में दुस्साहसी चोरों ने मकान क...

Also Read

 कटघोरा-कोरबा। अब तक मकानों से रुपए-पैसे और जेवरात की चोरी की खबर आपने सुनी होगी, लेकिन कोरबा जिले के कटघोरा में दुस्साहसी चोरों ने मकान की दीवार को भेदकर अंदर रखी बकरियां पार कर दी, वह एक-दो नहीं, बल्कि 25-30 बकरियां. बकरियों के मालिक की रिपोर्ट पर अब कटघोरा पुलिस जांच में जुटी है.




घटना कटघोरा ब्लॉक के ग्राम सिंधिया की है, जहां चोरों ने रामायण यादव के घर को निशाना बनाया. ​रात को जब परिवार गहरी नींद में सो रहा था, तब चोरों ने मकान के पीछे से सेंध मारकर वारदात को अंजाम दिया. एक-एक कर 25-30 बकरियां पार कर दी. चोरी की गई बकरियों की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है. घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में रोष देखने को मिल रहा है. बहरहाल, ​कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना करने के साथ चोरों की तलाश में जुट गई है.