रायपुर . असल बात news. राजधानी रायपुर में मुराद पूरी करने के नाम पर अवयस्क से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है. प्रार्थी के द्...
रायपुर .
असल बात news.
राजधानी रायपुर में मुराद पूरी करने के नाम पर अवयस्क से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है. प्रार्थी के द्वारा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई.उसके बाद आरोपी को लगातार सर्च करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है.अभी यह पता नहीं चल पाया है कि प्रकरण में पोक्सो एक्ट दर्ज किया गया है कि नहीं.
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां 17 वर्षीय प्रार्थी ने थाना आजाद चौक में रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह पिछले 15 जून को आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत ईदगाहभाठा स्थित एक घर में अपनी मुराद पूरी कराने बाबा मुस्तकीम नामक व्यक्ति के पास गया था. वह जैसे ही रूम में प्रवेश किया तो किसी ने दरवाजा बंद कर दिया, रूम में बाबा मुस्तकीम बैठा था।
बाबा मुस्तकीम ने प्रार्थी को मुराद पूरी करने का झांसा देकर उसका पूरा कपड़ा उतरवाकर उसे नग्न हालत में रूम के अंदर 05 मिनट तक गोल गोल घुमाया.उसके बाद अपने पैर को चुमवाकर तुम्हारी मुराद पुरी हो गई, सभी बधाये को दुर कर दिया हू बोलकर कपड़ा पहनाकर घर भेज दिया।
बाबा मुस्तकीम के इस प्रकार के हरकत से प्रार्थी काफी अपमानित महसूस किया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी बाबा मुस्तकीम के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 151/26 धारा 127(2) बीएनएस, 11(2) पाक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा थाना प्रभारी आजाद चौक को आरोपी की पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी आजाद चौक के नेतृत्व में थाना आजाद चौक पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी व उसके परिजन से विस्तृत पूछताछ किया गया।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी करते हुये प्रकरण में आरोपी मुस्तकीम बेग को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार आरोपी - मुस्तकीम बेग पिता सलीम बेग उम्र 40 साल निवासी खैरा नवापारा तह. छुईखदान गण्डई जिला खैरागढ़ (छ.ग.)।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


