Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से 10 माह के मासूम की मौत, परिवार में मातम

  कटघोरा (कोरबा)। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में खेलते समय कूलर में करंट आने से 10 माह के एक मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में...

Also Read

 कटघोरा (कोरबा)। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में खेलते समय कूलर में करंट आने से 10 माह के एक मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक मासूम की पहचान जटगा मोड़ (कसनिया) निवासी अमर सिंह के इकलौते बेटे दक्ष के रूप में हुई है।




जानकारी के अनुसार, मासूम दक्ष घर में खेल रहा था। इसी दौरान वह कूलर के संपर्क में आ गया, जिसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। करंट लगते ही परिजन उसे गंभीर हालत में तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने देर रात करीब 12 बजे जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए मर्ग कायम किया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मासूम की असामयिक मौत से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में भी शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।