Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


पीएम श्री विद्यालय पहुँचे विधायक पुरन्दर मिश्रा, शिक्षकों से जाना शिक्षा व्यवस्था का हाल

*शिक्षा की गुणवत्ता पर विधायक की नजर, विद्यालय निरीक्षण में शिक्षकों से किया संवाद *बेहतर शिक्षा और सुदृढ़ व्यवस्थाओं पर जोर, खम्हारडीह विद्...

Also Read



*शिक्षा की गुणवत्ता पर विधायक की नजर, विद्यालय निरीक्षण में शिक्षकों से किया संवाद

*बेहतर शिक्षा और सुदृढ़ व्यवस्थाओं पर जोर, खम्हारडीह विद्यालय का विधायक ने किया निरीक्षण

रायपुर। 

असल बात news.

रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरन्दर मिश्रा ने पीएम श्री शासकीय पूर्व बुनियादी प्राथमिक शाला, खम्हारडीह का निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक एवं आधारभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने विद्यालय के शिक्षकों से विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए शिक्षण व्यवस्था, उपलब्ध संसाधनों, अधोसंरचना तथा विद्यालय की आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की। शिक्षकों द्वारा रखे गए सुझावों और मांगों को गंभीरता से सुनते हुए उन्होंने आवश्यक सुविधाओं के शीघ्र विस्तार एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण का भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल भविष्य निर्माण का माध्यम नहीं, बल्कि सशक्त समाज की आधारशिला है। इसलिए प्रत्येक विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण वातावरण, पर्याप्त संसाधन और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विद्यालय की आवश्यकताओं पर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए । ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध हो सके।