कोंडागांव, असल बात News थाना केशकाल में 09.09. 2025 को प्रार्थीया रिपोर्ट दर्ज करायी कि 06.09.2025 को कोई उसकी नाबालिक बालिका को अज्ञात व्...
असल बात News
थाना केशकाल में 09.09. 2025 को प्रार्थीया रिपोर्ट दर्ज करायी कि 06.09.2025 को कोई उसकी नाबालिक बालिका को अज्ञात व्यक्ति द्वारा भगाकर ले गया है।
प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर थाना केशकाल में अपराध क्रमांक 119/2025 धारा 137 (2) बीएनएस कायम कर विवेचना पता तलाश में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री पंकज चन्द्रा (भा०पु०से०) के निर्देशन एवं अति० पुलिस अधीक्षक श्री कपिल चन्द्रा के मार्गदर्शन एंव पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशकाल श्री अरूण कुमार नेताम के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी विकास बघेल द्वारा गठित टीम द्वारा तकनीकी सहयोग से पता तलाश के दौरान 30.06.2026 को पीडिता को आरोपी पंकज शर्मा पिता परासरी शर्मा जाति बढाई उम्र 25 वर्ष निवासी राम गंगा कालोनी डोहरा रोड सेक्टर 07 थाना बरेली जिला बरेली उ० प्र० के द्वारा नाबालिक पीडिता को फोन के माध्यम से शादी का प्रलोभन देकर बरेली बुलाकर अपने घर एवं सुल्तानपुरी दिल्ली के किराये मकान में रखकर लगातार बलात्कार किया है, जिसे आरोपी के कब्जे से दिल्ली में सकुशल बरामद किया गया। मामले में आरोपी पंकज शर्मा पिता परासरी शर्मा जाति बढ़ाई उम्र 25 वर्ष निवासी राम गंगा कालोनी डोहरा रोड सेक्टर 07 थाना बरेली जिला बरेली उ० प्र० को उक्त प्रकरण में आरोपी का कृत्य एक पीडिता को नाबालिक जानते हुये इनके द्वारा बहला फुसलाकर बलात्कार किया।
प्रकरण में धारा 64 (1) 64 (2) (m) 87 बीएनएस, 6 पॉक्सो एक्ट जोडी गयी है आरोपी को गिरफ्तार करें न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया। साथ ही पीड़िता को सकुशल उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक विकास बघेल, स.उ. नि. हेमंत देवांगन, सायबर आर. मनोज मरकाम, म.आर. अहिल्या यादव की अहम भूमिका रही।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


