बी.कॉम के छात्र गौरव ने रचा इतिहास : बी.कॉम के साथ सीएमए में मारी बाजी, नवरत्न कंपनी 'भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड' में हुआ ...
बी.कॉम के छात्र गौरव ने रचा इतिहास : बी.कॉम के साथ सीएमए में मारी बाजी, नवरत्न कंपनी 'भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड' में हुआ चयन
भिलाई .
असल बात news.
स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग के होनहार छात्र गौरव शर्मा ने अकादमिक और व्यावसायिक क्षेत्र में एक साथ बड़ी उपलब्धि हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया है। गौरव ने बी.कॉम की मुख्य परीक्षा में विश्वविद्यालय की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त किया इसके साथ ही प्रतिष्ठित व्यावसायिक पाठ्यक्रम सर्टिफाइड मैनेजमेंट अकाउंटेंट में राज्य स्तर पर रैंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
इस दोहरी स्वर्णिम सफलता से छात्र का चयन देश की अग्रणी नवरत्न कंपनी 'भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड' में 'असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव' के पद पर हुआ है। गौरव शर्मा छत्तीसगढ़ से नवरत्न कंपनी में इस पद पर चयनित होने वाले पहले विद्यार्थी है जो महाविद्यालय के लिए एक ऐतिहासिक कीर्तिमान है। अपनी इस अभूतपूर्व सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए गौरव ने इसका पूरा श्रेय महाविद्यालय के प्राध्यापकों और मार्गदर्शकों को दिया। उन्होंने ने बताया कि बी.कॉम जैसे पारंपरिक स्नातक पाठ्यक्रम के साथ सीएमए जैसी कठिन व्यावसायिक डिग्री की तैयारी करना बेहद चुनौतीपूर्ण था। लेकिन महाविद्यालय के शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन, व्यक्तिगत ध्यान और सकारात्मक माहौल के कारण ही यह राह आसान हो सकी।
गौरव ने अपनी रणनीति साझा करते हुए कहा कि उन्होंने नियमित कॉलेज की पढ़ाई और व्यावसायिक कोर्स के बीच एक बेहतरीन तालमेल स्थापित किया। कॉलेज द्वारा मिलने वाले सभी असाइनमेंट को समय पर और निरंतरता के साथ पूरा करने से उनके बेसिक कॉन्सेप्ट्स बहुत मजबूत हुए, जिसका सीधा फायदा उन्हें यूनिवर्सिटी परीक्षा और सीएमए दोनों में मिला।
महाविद्यालय के निदेशक डॉ दीपक शर्मा एवं मोनिशा शर्मा ने छात्र को बधाई देते हुए कहां की यह अत्यंत गौरव का क्षण है। हमारे छात्र ने यह साबित कर दिया है कि यदि सही मार्गदर्शन और दृढ़ संकल्प हो, तो पारंपरिक स्नातक स्तर की पढ़ाई के साथ-साथ सीएमए जैसी कठिन व्यावसायिक परीक्षाओं में भी शीर्ष स्थान हासिल किया जा सकता है।"
गौरव की इस गौरवशाली उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्या, डां हंसा शुक्ला ने हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह सफलता कॉलेज के अन्य विद्यार्थियों के लिए एक महान प्रेरणा बनेगी कि कैसे सही दिशा और कड़ी मेहनत से स्नातक के साथ ही कॉर्पोरेट जगत के शीर्ष पदों को हासिल किया जा सकता है।
वाणिज्य विभाग की विभागाध्यक्ष डाॅ. शर्मिला सामल ने कहा की गौरव शर्मा उन सभी बच्चों और अभिभावकों के लिए प्रेरणा है क्योंकि जो छात्र बाहर जाकर अपनी पढ़ाई को करना चाहते हैं उन्होंने बताया कि हम यहां रह करके भी अपनी पढ़ाई और उपलब्धि को प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही महाविद्यालय के सभी प्रध्यापकों ने छात्र की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनको बधाइयां दी।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


