Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


असम की पीडीएस व्यवस्था का नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने किया निरीक्षण

  *असम का ‘आमार दुकान’ योजना जनहित में अभिनव पहल है - संजय श्रीवास्तव रायपुर  . असल बात news.   07 जून 2026। छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति न...

Also Read

 



*असम का ‘आमार दुकान’ योजना जनहित में अभिनव पहल है - संजय श्रीवास्तव

रायपुर  .

असल बात news.  

07 जून 2026।

छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने 07 जून 2026 को असम प्रदेश के गुवाहाटी जिले का दौरा कर वहां संचालित सार्वजनिक वितरण प्रणाली का विस्तृत अध्ययन एवं निरीक्षण किया। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने गुवाहाटी स्थित दो उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण कर खाद्यान्न वितरण व्यवस्था, हितग्राहियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा दुकानों के संचालन संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।


श्रीवास्तव ने गुवाहाटी स्थित खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मुख्यालय का भी भ्रमण किया। इस दौरान विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, खाद्यान्न भंडारण, परिवहन, वितरण तंत्र, डिजिटल निगरानी व्यवस्था तथा उपभोक्ता हितों से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की। अधिकारियों ने उन्हें असम की पीडीएस प्रणाली की कार्यप्रणाली, तकनीकी नवाचारों एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अपनाए जा रहे उपायों की जानकारी दी।


निरीक्षण के उपरांत संजय श्रीवास्तव ने कहा कि असम प्रदेश में संचालित सार्वजनिक वितरण प्रणाली का उन्होंने बारीकी से अध्ययन किया है। यहां अपनाई जा रही कई व्यवस्थाएं एवं नवाचार छत्तीसगढ़ की पीडीएस प्रणाली को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं जनहितैषी बनाने में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि राज्यों के बीच अनुभवों का आदान-प्रदान बेहतर प्रशासनिक व्यवस्थाओं के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

श्रीवास्तव ने विशेष रूप से असम सरकार द्वारा संचालित ‘आमार दुकान’ योजना की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह योजना हितग्राहियों को आवश्यक गैर-पीडीएस वस्तुएं किफायती दरों पर उपलब्ध कराने का एक प्रभावी माध्यम है। इस प्रकार की पहल से आम नागरिकों को राहत मिलती है तथा उचित मूल्य दुकानों की उपयोगिता भी बढ़ती है। उन्होंने कहा कि ऐसी नवाचारी योजनाओं का अध्ययन कर छत्तीसगढ़ में भी जनहित के अनुरूप बेहतर विकल्पों पर विचार किया जा सकता है।

उन्होंने असम के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों द्वारा पारदर्शी एवं प्रभावी वितरण प्रणाली के संचालन के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि दोनों राज्यों के बीच अनुभवों के आदान-प्रदान से खाद्य सुरक्षा योजनाओं के क्रियान्वयन में और अधिक गुणवत्ता तथा दक्षता लाई जा सकेगी।

दौरे के दौरान विभागीय अधिकारियों ने असम में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र हितग्राहियों को खाद्यान्न वितरण, ऑनलाइन निगरानी प्रणाली, शिकायत निवारण व्यवस्था तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की। श्रीवास्तव ने अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके अनुभव एवं सुझाव छत्तीसगढ़ में नागरिक आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में उपयोगी सिद्ध होंगे।