Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कोयला चोरी रैकेट पर शिकंजा: कारोबारी गिरफ्तार, वैधता साबित करने के लिए दिखाए नकली जीएसटी दस्तावेज

  दुर्ग। खुर्सीपार थाना क्षेत्र में चोरी का कोयला स्टोर खरीदी-बिक्री करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी ने जांच के दौरान पुलिस को फ...

Also Read

 दुर्ग। खुर्सीपार थाना क्षेत्र में चोरी का कोयला स्टोर खरीदी-बिक्री करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी ने जांच के दौरान पुलिस को फर्जी जीएसटी बिल पेश किया था। पुलिस ने आरोपी के पास से 3 लाख रुपये का कोयला बरामद किया है।दरअसल, दुर्ग पुलिस पिछले कुछ दिनों से लगातार अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी बीच खुर्सीपार गेट के पास विजय केसरवानी द्वारा अवैध कोयला भंडारण की सूचना पर गोदाम में दबिश दी, जहां 3 लाख रुपए कीमत का 15.530 टन कोयला बरामद किया गया।



पूछताछ में पता चला कि विजय केसरवानी रेलवे और बीएसपी से कोयला चोरी कर बेचने का काम करता है। पुलिस की टीम ने केसरवानी से जब कोयले की जानकारी मांगी तब उसने खरीदी-बिक्री का बाकायदा जीएसटी बिल पेश किया। जीएसटी बिल की जब छानबीन की गई तो पता चला कि जीएसटी बिल फर्जी है।


इसके बाद पुलिस ने फौरन विजय केशरवानी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना गुनाह स्वीकार करते हुए बताया कि वह चोरी का कोयला खरीदता है। उसने बताया कि की फर्जी जीएसटी के दस्तावेज राजकुमार मिश्रा और सुनील शर्मा के जरिए बनाया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी विजय केशरवानी, राजकुमार मिश्रा और सुनील शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।