Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


तालाब में मगरमच्छ के शावक मिलने से हड़कंप, लोगों की सूचना पर वन विभाग ने संभाला मोर्चा

  बिलासपुर  . असल बात news.   छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के रतनपुर स्थित बिकमा तालाब में नहाने पहुंचे लोगों में उस वक्त हड़कंप मच गया, ...

Also Read

 बिलासपुर  .

असल बात news.  

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के रतनपुर स्थित बिकमा तालाब में नहाने पहुंचे लोगों में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब तालाब के बाहर एक गड्ढे में मगरमच्छ के 6 बच्चे दिखाई दिए। इसके बाद उन्होने इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम ने मगरमच्छ के बच्चों का रेस्क्यू किया और उन्हें खूंटाघाट डैम में छोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक, रोजाना की तरह सुबह जब स्थानीय लोग बिकमा तालाब में नहाने पहुंचे, तो उनकी नजर इन नन्हे मगरमच्छों पर पड़ी। तालाब किनारे मगरमच्छ के बच्चों को देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने बिना वक्त गंवाए इसकी सूचना रतनपुर पुलिस और वन विभाग को दी।


वन विभाग ने किया रेस्क्यू

सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से मगरमच्छ के सभी 6 बच्चों को सावधानी के साथ रेस्क्यू कर वन विभाग कार्यालय लाया गया। इसके बाद उन्हें खूंटाघाट डैम में सुरक्षित छोड़ दिया।

बिकमा तालाब में मौजूद हैं तीन मगरमच्छ

स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, बिकमा तालाब में अभी भी तीन बड़े मगरमच्छ मौजूद हैं। मादा मगरमच्छ ने तालाब के किनारे अंडे दिए थे, जिनसे हाल ही में बच्चे बाहर निकले हैं। वन विभाग की टीम पूरी तरह अलर्ट है और लगातार निगरानी रख रही है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।