भिलाई . असल बात news. वैशाली नगर क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन ने आज प्रियदर्शनीय परिसर क्षेत्र में दौरा किया। उन्होंने इस दौरान यहां क्षेत्...
भिलाई .
असल बात news.
वैशाली नगर क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन ने आज प्रियदर्शनीय परिसर क्षेत्र में दौरा किया। उन्होंने इस दौरान यहां क्षेत्र की महिलाओं एवं स्थानीय नागरिकों से आत्मीय मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
क्षेत्रवासियों द्वारा बच्चों के खेल एवं शारीरिक विकास के लिए क्रिकेट ग्राउंड बनाए जाने का विशेष अनुरोध किया गया, जिस पर विधायक श्री सेन ने सकारात्मक पहल करते हुए विधायक निधि से क्रिकेट ग्राउंड निर्माण की अनुमति प्रदान करने की स्वीकृति दी। इस घोषणा से क्षेत्र के बच्चों एवं युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया।
इसके साथ ही विधायक श्री सेन ने क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा लैंडमार्क के निर्माण एवं सुधार कार्यों को भी स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र के विकास एवं नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य किए जाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सफलतापूर्वक 12 वर्ष पूर्ण होने पर केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों पर भी विशेष चर्चा हुई। इस अवसर पर प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक एवं समाजसेवी श्रीमती मोनिका साहू ने दिव्यांगजनों एवं महिलाओं के हित में केंद्र सरकार द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों का उल्लेख किया।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 से पूर्व दिव्यांगजनों को “विकलांग” कहा जाता था, लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने सम्मानजनक दृष्टिकोण अपनाते हुए उन्हें “दिव्यांग” नाम दिया, जिससे समाज में उनके प्रति सम्मान और सकारात्मक सोच का विकास हुआ। साथ ही पूर्व में 8 प्रकार की डिसेबिलिटी को बढ़ाकर 14 प्रकार की दिव्यांगताओं को मान्यता दी गई, जिससे अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सका।
श्रीमती मोनिका साहू ने उज्ज्वला योजना, महतारी वंदन योजना, कन्या उत्थान एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि इन योजनाओं से देश की करोड़ों महिलाएं लाभान्वित हुई हैं तथा महिलाओं के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सुरक्षा, गरीब कल्याण एवं दिव्यांगजनों के सम्मान हेतु किए गए अनेक कार्य आज समाज में व्यापक रूप से सराहे जा रहे हैं।
इस अवसर पर क्षेत्र की महिलाओं एवं नागरिकों ने विधायक श्री रिकेश सेन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा बच्चों एवं महिलाओं को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।कार्यक्रम में सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़ी श्रीमती मोनिका साहू ,कुमारी पूजा राजपूत,श्रीमती सती साहू, श्रीमती विजया कअमड़े सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


