Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कोंडागांव कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं

 कोण्डागांव, असल बात News   23 जून 2026 कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक के ...

Also Read





 कोण्डागांव,

असल बात News

 23 जून 2026

कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक के बाद साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों की मांगों एवं समस्याओं को सुना। उन्होंने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। जनदर्शन में ग्राम देउरबाल निवासी सन्तुराम मण्डावी एवं ग्राम करण्डी निवासी रैसिंग मण्डावी ने वन अधिकार पत्र की मांग की, ग्राम उपरमुरवेण्ड निवासी रामदेव नेताम ने रांधा से उपरमुरवेण्ड तक सीसी रोड हेतु आवेदन किया। इसके अलावा विभिन्न मांगों व समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने अपने आवेदन प्रस्तुत किए।