Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण के संबंध में प्रशिक्षण आयोजित ग्राम सभा में स्थायी प्रतीक्षा सूची के अनुमोदन एवं अपलोडिंग की दी गई विस्तृत जानकारी

कोण्डागांव,  असल बात News 23 जून 2026  जनपद पंचायत बड़ेराजपुर के सभाकक्ष में सोमवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत आवास प्लस 2...

Also Read




कोण्डागांव, 

असल बात News

23 जून 2026 

जनपद पंचायत बड़ेराजपुर के सभाकक्ष में सोमवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य आगामी ग्राम सभाओं में आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण के आधार पर तैयार की गई स्थायी प्रतीक्षा सूची के अनुमोदन तथा उसके ऑनलाइन अपलोडिंग की प्रक्रिया को सुचारू एवं पारदर्शी ढंग से संपादित करना था।


प्रशिक्षण में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों की पहचान, सर्वेक्षण प्रक्रिया, ग्राम सभा में सूची के अनुमोदन, दस्तावेजों के सत्यापन तथा पोर्टल पर जानकारी अपलोड करने की तकनीकी प्रक्रिया के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। अधिकारियों ने बताया कि आवास प्लस 2.0 का उद्देश्य ऐसे पात्र एवं आवासविहीन परिवारों को योजना का लाभ दिलाना है, जो अब तक स्थायी प्रतीक्षा सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं।


बैठक में ग्राम सभा के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रिया, पात्रता मानदंडों का पालन, सूची में पारदर्शिता बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही सभी पंचायतों को समय-सीमा के भीतर अनुमोदित सूची को पोर्टल पर अपलोड करने एवं निर्धारित प्रपत्रों का संधारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।


प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बड़ेराजपुर, विकासखंड समन्वयक प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी, सभी ग्राम पंचायतों के सचिव एवं रोजगार सहायक उपस्थित रहे। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अपने सुझाव भी साझा किए।