Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


अधिवक्ता संघ चुनाव में पोखराज परिहार का दबदबा कायम, सातवीं बार अध्यक्ष पद पर जीत

  कवर्धा। असल बात news.  कवर्धा जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता पोखराज परिहार ने सातवीं बार अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज कर नया कीर...

Also Read

 कवर्धा।

असल बात news. 

कवर्धा जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता पोखराज परिहार ने सातवीं बार अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज कर नया कीर्तिमान बनाया है। अधिवक्ता संघ के 70 साल के इतिहास में यह पहला मौका है, जब किसी अधिवक्ता को सातवीं बार अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कवर्धा बार एसोसिएशन में कुल 180 अधिवक्ता पंजीकृत हैं, जिनमें से 172 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। अध्यक्ष पद के लिए इस बार दो उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें से पोखराज परिहार को 110 वोट मिले, वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रकाश चंद्रवंशी को 62 वोट मिले। इस तरह पोखराज परिहार ने 48 मतों के बड़े अंतर से एकतरफा जीत हासिल की। जीत के बाद कोर्ट परिसर में जश्न का माहौल देखने को मिला।



जीत के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष पोखराज परिहार ने कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं बल्कि पूरे कवर्धा बार परिवार की जीत है। उन्होंने कहा कि सातवीं पारी में उनकी प्राथमिकता जूनियर अधिवक्ताओं के लिए चैंबर निर्माण, स्टाइपेंड व्यवस्था शुरू कराना और बार भवन को डिजिटल स्वरूप देना है। उनका लक्ष्य कवर्धा बार को छत्तीसगढ़ का मॉडल बार बनाना है।