Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


डिप्टी डायरेक्टर श्रुति निर्मलकर ने किया सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण

कोंडागांव,  असल बात News 25 जून 2026  महिला एवं बाल विकास विभाग के उप संचालक श्रुति निर्मलकर  द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर महिला एवं बाल विकास ...

Also Read


कोंडागांव, 

असल बात News

25 जून 2026

 महिला एवं बाल विकास विभाग के उप संचालक श्रुति निर्मलकर  द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर महिला एवं बाल विकास विभाग कोण्डागांव का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डिप्टी डायरेक्टर ने केन्द्र में संचालित विभिन्न प्रकरणों की समिक्षा की। उन्होंने घरेलू हिंसा, प्रेम प्रसंग, रात्रि आश्रय, विवाह विच्छेद एवं पारिवारिक विवाद से जुड़े मामलों पर विस्तार से चर्चा की।

केन्द्र की टीम के द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की गई। इसके अतिरिक्त उन्होंने प्रचार-प्रसार की गतिविधियों की जानकारी ली। सखी परिसर एवं काउंसलिंग रूम, आश्रय रूम, रसोई घर का निरीक्षण किया तथा सभी कक्षों को बारी-बारी से देखकर सभी कक्षों का जायजा लिया, उन्होंने केन्द्र प्रशासक, काउंसलर, कार्यालय सहायक, संरक्षण अधिकारी (नवा बिहान) से मुलाकात कर कार्य प्रणाली को समझा और पीड़ित महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं की समिक्षा की। निरीक्षण के अंत में डिप्टी डायरेक्टर ने सखी टीम को बेहतर कार्यक्रम संचालन हेतु प्रेरित किया। तथा उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे और अधिक संवेदनशीलता व प्रभावी तरीके से अपने जिम्मेदारीयों का निर्वहन करें। 

उन्होंने आशा व्यक्त किया है कि आने वाले समय में सखी केन्द्र जिले में महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। सखी के नव निर्माण भवन का भी अवलोकन किया, एवं नये भवन की सराहना की गई।